Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   248 couples took seven rounds, three got married

Jaunpur News: 248 जोड़ों ने लिए सात फेरे, तीन ने पढ़ी निकाह

Sun, 12 Mar 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Mar 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
248 couples took seven rounds, three got married
मड़ियाहूं। नगर के स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज रामलीला मैदान में शनिवार को 248 जोड़ों ने जहां सात फेरे लिए वहीं तीन जोड़ों ने निकाह पढ़ा। एक ओर वैदिक मंत्र गूंज रहे थे, तो दूसरी तरफ कुरान की आयतें पढ़ी जा रही थीं। विवेकानंद इंटर कॉलेज के मैदान में महिलाएं मांगलिक गीत गा रही थीं। कोई सात फेरे लेकर सात जन्मों के बंधन में बंध रहा था तो कोई एक-दूसरे का साथ कबूल रहा था। कार्यक्रम का शुभारंभ मछलीशहर के सांसद बीपी सरोज ने किया। डीएम अनुज कुमार झा और सीडीओ साईं तेजा सीलम ने प्रमाण पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 248 जोड़े एक-दूजे के हुए। आचार्यों ने 248 जोड़ों की शादी कराई। तीन मुस्लिम जोड़ों को मौलानाओं ने निकाह पढ़ाया। हिंदू रीति रिवाज से आचार्य पंडित शशिधर मिश्र समेत तीन ब्राह्मणों ने विवाह की रस्म पूरी कराई। दूसरी तरफ शेख अनवारुल हक ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ा। मड़ियाहूं तहसील क्षेत्र के इटाएं गांव की शहनाज बानो के साथ बसनी वाराणसी से आए वारिस अली एवं मुस्कान बानो मधुपुर मुंगराबादशाहपुर के साथ गुलाम अली पीठपुर जनपद बस्ती और मुस्कान सुजानगंज के साथ सोनू खान निवासी बाहरपुर सुजानगंज का निकाह शेख अनवारूल हक ने मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह पढ़ाया। इसके अलावा बरसठी, रामनगर, मड़ियाहूं, रामपुर विकास खंड दर्जनों गांव के दूल्हा, दुल्हन के जोड़ों ने विवाह बंधन में बंधे।
विज्ञापन

विवाह के बाद दुल्हनों को विदाई के रूप में सूटकेस, सोने की नाक कील, पायल, बिछिया, चूड़ीकेश, कपड़ा के अलावा 35 हजार दुल्हन के खाते में भेजा गया। हर जोड़े को 51 हजार का सामान दिया गया। इस अवसर पर विधायक आरके पटेल एवं भाजपा मछलीशहर जिलाध्यक्ष रामविलास पाल , भाजपा नेता चन्द्र प्रकाश सिंह, रामपुर विकासखंड अधिकारी रिचा सिंह, उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं लाल बहादुर, क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं अशोक कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. शशि शेखर मिश्र , परियोजना निदेशक राकेश त्रिपाठी, उपायुक्त मनरेगा भूपेंद्र सिंह, सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे। कोतवाली प्रभारी मड़ियाहूं ओम नारायण सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed