फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   24 jamati will leave on pay roll

निजी मुचलके पर रिहा होंगे 24 जमाती

Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 07:09 PM IST
विज्ञापन
24 jamati will leave on pay roll
जौनपुर। जिला जज मदन पाल सिंह ने शाहगंज कोतवाली और जौनपुर शहर कोतवाली क्षेत्र से पकड़े गए 24 जमातियों को निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया है। यह शर्त भी है कि सभी आरोपी एक महीने के भीतर पचास-पचास हजार के दो जमानतदार मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करेंगे। इस अवधि में उन्हें हर 15 दिन पर संबंधित थाने में हाजिरी भी लगानी होगी।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के चांद मेडिकल स्टोर के पास तीन अप्रैल को कोतवाली पुलिस ने सेराज, आसिफ सुहेल, फारुख खान समेत 11 लोगों को गिरफ्तार किया था। उधर, कोतवाल शाहगंज जयप्रकाश सिंह ने दो अप्रैल को उस्मान, अमन समेत अन्य आरोपियों को एराकियाना मोहल्ला और अब्दुल रहमान, मो.नासिर, मो.फैजान, अख्तर आदि को उनके घर से पकड़ा था। सभी अलग-अलग जमात से लौटे थे। इन सभी के विरुद्ध लॉक डाउन के उल्लंघन के आरोप में कार्रवाई की गई थी। आरोप है कि वे छिपकर रह रहे थे। बाद में आरोपियों पर हत्या के प्रयास, महामारी अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धारा भी विवेचना के दौरान बढ़ा ली गई थी। कोतवाली क्षेत्र के मामले में 11 और शाहगंज थाना क्षेत्र के दो मामलों में कुल 13 आरोपियों ने जमानत प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत प्रार्थना पत्र निरस्त होने के बाद जिला जज की अदालत में अपील की। आरोपियों के अधिवक्ताओं ने दलील दी कि किसी भी आरोपी की जांच में कोरोना पॉजीटिव की रिपोर्ट नहीं आई है। विवेचक ऐसा कोई साक्ष्य नहीं प्रस्तुत कर सके हैं, जिससे यह प्रमाणित हो कि आरोपियों ने किसी में कोरोना संक्रमण फैलाने का प्रयास किया। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपियों को निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed