फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2216 candidates left B.Ed entrance exam

2216 अभ्यर्थियों ने छोडी बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
2216 candidates left B.Ed entrance exam
। बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा शुक्रवार को दो पालियों में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। परीक्षा के लिए जिले में कुल 67 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के लिए कुल पंजीकृत 28500 अभ्यर्थियों में से 26284 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2216 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल नहीं हुए। परीक्षा की सुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर आर्ब्जवर लगाए गए थे।
विज्ञापन

प्रवेश परीक्षा के नोडल अधिकारी विवि के सहायक कुलसचिव अमृत लाल, और मिहरावां पीजी कालेज के प्राचार्य व परीक्षा के नोडल समन्वयक डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने जौनपुर, गाजीपुर, आमजगढ़ और मऊ में चल रही परीक्षा की निगरानी कर रहे थे। नोडल अधिकारी अमृत लाल ने बताया कि गाजीपुर में 14688 छात्र पंजीकृत थे। जिसमें से 13311 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 1377 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड दिया। आजमगढ में 26000 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 23977 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि 2013 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार मऊ में कुल 11200 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत थे। 10255 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए। 945 परीक्षा छोड़ दिए। डॉ. सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed