{"_id":"5cb222f3bdec22145274bb6c","slug":"21555178227-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कवियों ने रचनाएं सुनाकर खूब बटोरी वाहवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवियों ने रचनाएं सुनाकर खूब बटोरी वाहवाही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। अपूर्वा भारती संस्था के तत्वावधान में शनिवार को इंगिलश क्लब में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। जिसमें कवियों ने अपनी-अपनी रचनाएं सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मीरा तिवारी प्रतापगढ़ ने सरस्वती बंदना प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर से आए प्रकाश पटेरिया ने पराया स्वर पराई लय पराए छंद कितने हैं पराई ज्योति से ज्योतित यहां मतिमंद कितने हैं, बचाना देश है तो फिर हमें यह जानना होगा यहां कितने विभिषण हैं यहां जयचंद कितने है सुनाकर कार्यक्रमों को ऊंचाई दी। रामनगर बाराबंकी से आए प्रमोद पंकज ने हम जबाब पत्थर से देंगे कर देंगे बरबाद ईंट से ईंट बजा देंगे फिर ना होंगे आबाद पाकिस्तान मुर्दाबाद हिंदुस्तान जिंदा बाद सुनाकर लोगों को देश के प्रति प्रेम रखने पर जोर दिया। मयंक छतरपुर ने हमारे प्यारे भारत का अभी भी प्यार जिंदा है जहां इंसानियत बसती है वो घर द्वार जिंदा है, एयर स्ट्राइक कर जिसने रखा सम्मान भारत की हमारे देश का अब भी वो चौकीदार जिंदा है सुनाकर खूब वाहवाही बटोरी। मीरा तिवारी प्रतापगढ़ ने गरल पीकर रहे जिंदा ए अपनी जिंदगानी है हमारा दर्द से रिश्ता ए खानदानी है, दर्द ये दर्द ही देती रही बेदर्द ए दुनिया दर्द से गीता बन जाते ए रब की मकहरबानी है सुनाकर लोगों को तालियां बजाने पर विवश कर दिया। इसके अलावां ममता वार्ष्णेय आगरा, साक्षी तिवारी प्रतापगढ़, नीरज पांडेय राय बरेलीडा.पीसी विश्वकर्मा ने अपनी -अपनी रचनाओं से समा बांधा। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.पीसी विश्वकर्मा और संचालन नीरज पांडेय रायबरेली ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा.आशुतोष कुमार उपाध्याय और विशिष्ट अतिथि डा.बिनोद कुमार सिंह, डा.स्पृहा सिंह, पालिका अध्यक्ष माया टंडन, डा.आरएस मौर्यऔर पूर्व पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार सिंह रहे। इस अवसर वीरसेन सिंह वीर, दिनेश कुमार शर्मा, दलसिंगार मिश्र, डा.सरोज उपाध्याय, ओंकारनाथ गिरी एडवोकेट, नंदलाल मौर्य, फूलचंद तिवारी आदि उपस्थित रहे।