फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डीएम ने फार्म छह भरवाने के कार्यो की जांच

डीएम ने फार्म छह भरवाने के कार्यो की जांच

Sun, 31 Mar 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
डीएम ने फार्म छह भरवाने के कार्यो की जांच
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने रविवार को चार मतदेय स्थालों पर भरवाए जा रहे फार्म छह का निरीक्षण किया। इस दौरान 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले लोगों को वोटर बनाने और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का निर्देश दिया। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने औँर 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों को मतदाता बनाने और जिन वोटरों का नाम छूट गया है। उनको नाम जोड़ने के लिए प्रत्येक रविवार को जिले के सभी बूथों पर बीएलओ द्वारा नाम बढ़ाने व नया वोटर बनाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके क्रम में रविवार को भी सभी बूथों पर बीएलओ पहुंचकर नया वोटर बनाने का कार्य कर रहे थे। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने टीडी महिला डिग्री कालेज, टीडी डिग्री कालेज, मोहम्मद हसन व मियापुर में बने बूथों की जांच की। इस दौरान बीएलओ द्वारा भरवाए जा रहे फार्म छह का निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम सदर मंगलेश दूबे , तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed