फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डेढ़ हजार किसान ऋण माफ होने की जोह रहे बाट

डेढ़ हजार किसान ऋण माफ होने की जोह रहे बाट

Wed, 09 Jan 2019 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
डेढ़ हजार किसान ऋण माफ होने की जोह रहे बाट

विज्ञापन
जौनपुर। फसल ऋण मोचन योजना के तहत जिले के लगभग डेढ़ हजार किसानों का ऋण अभी तक माफ नहीं हो सका है। वे अभी भी ऋण माफ होने की बाट जोह रहे हैं। वहीं विभाग सरकार द्वारा डिमांड जनरेट करने का निर्देश नहीं आना बताकर चुप्पी साध रहा है। इस दौरान पात्र पाए गए 75 हजार 78 किसानों का 411 करोड़ रुपये ऋण माफ किया गया है।
प्रदेश सरकार द्वारा लघु व सीमांत किसानों का ऋण माफ करने के लिए फसल ऋण मोचन योजना का संचालन किया गया है। इस योजना के तहत 31 मार्च 2016 से पहले किसान क्रेडिट कार्ड पर लिए गए ऋण को माफ करने का कार्य किए जाने का प्राविधान है। जिसके क्रम में जिले में बैंको द्वारा उक्त समय से पहले बकाए पात्र किसानों का नाम फीड करने का कार्य शुरु किया गया। इस दौरान जिले में कुल छह लाख 55हजार किसानों में से एक लाख 20 हजार किसानों को उक्त योजना का लाभ देने के लिए चयन किया गया। इसके बाद कृषि विभाग द्वारा किसानों की जांच कराकर उनके फसली ऋण को माफ करने का कार्य शुुरु किया गया है। जांच में अभी भी 44 हजार 922 किसान किसी न किसी कारण से अपात्र पाए गए। पात्र पाए गए 75 हजार 78 किसानों का 411 करोड़ रुपया माफ किया गया है। इसके बाद किसानों ने ऋण माफ कराने के लिए प्रार्थना पत्र देना शुरु किया। अभी तक कुल 13 हजार शिकायत आए हैं। जिसका सत्यापन कराने पर ऋण माफ होने के लिए डेढ़ हजार किसान पात्र पाए गए। लेकिन अभी तक इनका ऋण माफ नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क पर करें शिकायत
जौनपुर। फसल ऋण मोचन योजना के ऐसे पात्र किसान, जो लाभ पाने से वंचित है। वे जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में स्थापित हेल्प डेस्क बोर्ड पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। ऐसे किसान 21 जनवरी तक अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उनके शिकायत की जांच कराकर उनको योजना से लाभांवित करने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डेढ़ हजार पात्र पाए गए किसानों की डिमांड जनरेट नहीं हो पाई है। जिससे उनका ऋण माफ नहीं हो सका है। शासन द्वारा अभी तक डिमांड जनरेट करने के लिए निर्देश नहीं दिया गया है।
अमित कुमार चौबे
जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed