फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   213 patients were examined and given medicines at the health fair.

Jaunpur News: आरोग्य मेले में 213 मरीजों की जांच कर दी गईं दवाएं

Mon, 08 Dec 2025 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
213 patients were examined and given medicines at the health fair.
जौनपुर। मरीजों को उपचार की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में 213 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। मेले में सर्दी, जुकाम और बुखार के ज्यादा मरीज पहुंचे।
विज्ञापन


महराजगंज क्षेत्र के पीएचसी पर आयोजित मेले में 75 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। लोहिंदा पीएचसी में डॉ. केके यादव ने 30, राजाबाजार में डॉ. सुशांत मिश्रा ने 20, पूरालाल में डॉ. अवनीश ने 15 व गद्दोपुर में 10 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। आरोग्य मेले में वायरल बुखार, मधुमेह, खांसी, अस्थमा और सर्दी से पीड़ित ज्यादा मरीज आए। अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि सभी केंद्रों पर मरीजों को मौसम में हो रहे बदलाव को हल्के में न लेने की नसीहत दी गई। सिंगरामऊ : पीएचसी पर 65 मरीजों की जां च कर दवाएं दी गईं। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिषेक वर्मा ने बताया की मेले में सांस, टाइफाइड, सर्वाइकल, वायरल बुखार, खांसी, अस्थमा के मरीजों की संख्या ज्यादा रही। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर 32 मरीजों की जांच कर दवाएं दी गईं। डाॅ. आरके यादव ने बताया कि 14 पुरुष, 13 महिलाओं और 5 बच्चों का इलाज किया गया। गैस्ट्रो, मधुमेह, चर्म रोग, श्वास और बुखार से पीड़ित मरीजों के अलावा गर्भवती महिलाएं उपचार के लिए पहुंचीं। तेजीबाजार : पीएचसी पर 41 मरीज आए। उनकी जांच कर दवाएं दी गईं। चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास निगम ने बताया कि सर्दी, खांसी, बुखार, दमा, टाइफाइड, चर्म रोग से पीड़ित ज्यादा मरीज आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed