फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   21 beneficiaries who have not constructed housing

आवास न बनवाने वाले 21 लाभार्थियों को रिकवरी नोटिस

Sat, 25 Jan 2020 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
21 beneficiaries who have not constructed housing
बदलापुर। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत धनराशि आवंटन के बावजूद आवास निर्माण न कराने वाले 21 लाभार्थियों को वसूली के लिए नोटिस जारी किया जाएगा। बीडीओ ने इसकी संस्तुति करते हुए परियोजना निदेशक को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत वर्ष 2016 से अब तक इन लाभार्थियों ने सरकारी धन लेने के बाद भी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण का निर्माण नहीं कराया। बीडीओ के स्तर से उन्हें तीन बार नोटिस जारी की जा चुकी है, बावजूद कोई असर न होने पर अब उनसे धन की वसूली के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी है। इसके लिए बीडीओ गौरवेंद्र सिंह ने परियोजना अधिकारी को पत्र लिखा है। इनमें ग्राम दुगौलीकला निवासी समला पत्नी त्रिभुवन, ग्राम ऊदपुरघाटमपुर निवासी रामप्रकाश, ग्राम कस्तूरीपुर निवासी करम अली, सुगराबेगम में मुस्तकीम, रामआसरे, ग्राम रूपचंदपुर निवासी रामयश सिंह, ग्राम भूला निवासी सुनीता देवी पत्नी मोतीलाल यादव, हरीलाल, हृदय कुमार, फूलपत्ती पत्नी पल्टू, ग्राम सिरकिना की इशरावती पत्नी राजपति, ग्राम भटेहरा के जगदीश, ग्राम हिम्मतपुर के राजेश, रामआसरे, ग्राम बदलापुर खुर्द के अरविंद, लालची पत्नी रामलखन, अन्नू पत्नी तेजबहादुर, ग्राम खालिसपुर के लालचंद और ग्राम करनपुर के महादेव प्रजापति के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed