फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   205 council schools may be locked, student strength less than 50

Jaunpur News: 205 परिषदीय विद्यालयों में लग सकता है ताला, छात्रसंख्या 50 से भी कम

Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
205 council schools may be locked, student strength less than 50
जिले के 205 परिषदीय विद्यालयों में ताला बंद हो सकता है। इन विद्यालयों में छात्रसंख्या 50 से भी कम है। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों की सूची शासन ने मांगी थी। शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों की सूची बनाकर शासन को भेज दी है। सर्व शिक्षा अभियान के बाद भी इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या 50 से कम हो गई है।
विज्ञापन

इन विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम होने के साथ ही निपुण की भी कोई तैयारी नहीं है। विद्यालयों की स्थिति दयनीय है। किसी विद्यालय में छात्रों की संख्या 20 है तो किसी में 30 है। शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने और छात्रसंख्या बढ़ाने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। विशेषकर बालिका शिक्षा को सुधारने के लिए हर स्तर पर पहल की गई। ड्राॅप आउट दर कम करने के लिए अभियान चलाया गया, लेकिन रिजल्ट नहीं मिला। सरकार ने 50 से कम छात्र संख्या वाले परिषदीय विद्यालयों को बंद करने का निर्णय लिया है। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग ने इन विद्यालयों को बंद करने के लिए खाका तैयार कर लिया है। किसी भी समय आदेश जारी हो सकता है। हालांकि विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार ने परिषदीय स्कूलों का स्तर सुधारने के लिए 50 से कम छात्रसंख्या वाले स्कूलों को बंद कर दूसरे विद्यालयों में विलय करने का निर्णय लिया है। इसमें प्राथमिक विद्यालय और जूनियर स्तर के विद्यालय भी शामिल हैं। हालांकि अब तक शासन स्तर पर विद्यालयों को बंद करने के लिए कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। जिले में कुल 2807 विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इनमें 1903 प्राथमिक विद्यालय, 411 उच्च प्राथमिक विद्यालय और 466 कंपोजिट विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed