फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने दी जान..

परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने दी जान..

Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा में फेल होने पर छात्रा ने दी जान..
केराकत। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव में एक छात्रा ने इंटरमीडिएट की परीक्षा में फेल होने पर जहर खाकर जान दे दी। शनिवार को दोपहर में परीक्षा परिणाम की जानकारी होने के बाद उसने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। डेहरी गांव निवासी विनोद कन्नौजिया की बड़ी बेटी सोनम ने इस साल इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। शनिवार को सुबह से वह परीक्षा परिणाम जानने के लिए उत्सुक थी। दोपहर में रिजल्ट आने के बाद जब सोनम को पता चला वह फेल हो गई है तो वह काफी मायूस हो गई। सोनम को 500 के पूर्णांक में कुल 163 अंक मिले हैं। वह तीन विषयों में फेल हो गई है। गृह विज्ञान की प्रयोगिक परीक्षा में सोनम को पूरे 30 अंक मिले हैं जबकि सैद्धांतिक परीक्षा में सिर्फ 17 अंक हैं। हिंदी और संस्कृत विषय में वह पास हुई लेकिन सिविक्स, गृह विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में फेल हो गई। परीक्षा परिणाम से वह इस कदर तनाव में आ गई कि घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ने लगी तो परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। तत्काल परिजन उसे लेकर अस्पताल जाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। सोनम दो बहनों और एक भाई के बीच सबसे बड़ी थी। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां शशिकला का विलाप देख लोगों की आंखें नम हो गईं। वह कहती रहीं कि उन्हें नहीं पता था कि सोनम परीक्षा में असफलता को इस कदर दिल पर ले लेगी नहीं तो वह उसे अपने पास से कहीं जाने नहीं देती। फिर पढ़ाई करती तो वह पास हो जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed