फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मतदाताओं को वोट देने के लिए किया गया जागरूक

मतदाताओं को वोट देने के लिए किया गया जागरूक

Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
मतदाताओं को वोट देने के लिए किया गया जागरूक
धर्मापुर। थाना अपराध निरोधक कमेटी गौराबादशाहपुर की ओर रविवार को मैरा दखान में आयोजित कार्यक्रम में मतदाताओं को वोट देने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। डॉ. जय सिंह राजपूत ने कहा कि जब तक मतदाता अपने वोट की कीमत नहीं समझेंगे, तब तक इनके मताधिकार का हनन होता रहेगा और अयोग्य प्रतिनिधि संसद और विधान सभा में पहुंचते रहेंगे। ऐसे में हमें अपने मताधिकार का सदुपयोग कर स्वस्थ लोकतंत्र का निर्माण करने में मदद करनी चाहिए। सुरेंद्र सोनकर एडवोकेट ने कहा कि जिस दिन मतदाता जागरूक हो गया, उस दिन आपको सारे अधिकार मिल जाएंगे। कमेटी के उपाध्यक्ष विंद्रेश शर्मा ने कहा कि आपका एक वोट सरकार बना सकता और सरकार को गिरा भी सकता है। सभा में राजेश्वर मौर्य, जैराम, लालबहादुर, लालबहादुर पेंटर, रासिद अंसारी, विजय कुमार, अशोक कुमार, सोने कुमार, मेवालाल, ममता, सुनीति, सरिता व सुरेश कुमार आदि उपस्थित रहे। वहीं, मुंगराबादशाहपुर में ग्रीन नेचर वेलफेयर सोसायटी द्वारा रविवार को बाइक रैली निकाल कर मतदाताओं केेेे वोट देने के लिए जागरूक किया। रैली मुंगराबादशाहपुर रोडवेज परिसर से निकल कर नगर भ्रमण करते हुए सुजानगंज गौरी शंकर मंदिर पर पहुंचकर समाप्त हुआ। इस दौरान 12 मई को सबसे पहले वोट देने के लिए मतदाताओं को जागरुक किया गया। रैली का शुभारंभ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। कार्यक्रम के संचालक मिथिलेश मिश्रा रहे। कार्यक्रम के आयोजक प्रमोद पटेल ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर लक्ष्मी शंकर पटेल, रामसनेही पटेल, मिथिलेश मिश्रा, प्रमोद पटेल, रमाशंकर, गिरजा शंकर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed