फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पांच गाय व दो बैल पकड़कर नगर पंचायत ने बंधवाया

पांच गाय व दो बैल पकड़कर नगर पंचायत ने बंधवाया

Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
पांच गाय व दो बैल पकड़कर नगर पंचायत ने बंधवाया

विज्ञापन
मछलीशहर। नगर पंचायत द्वारा गुरुवार को छुट्टा व आवारा पशुओं को पकड़ने का अभियान शुरु किया गया है। जिसमें 5 गाए और 2 साड़ को कड़ी मशक्कत के बाद पकड़े गये। ईओ धीरज कुमार सिंह ने कहा है कि पशुओं को नगर में छोड़ने वाले पशुपालकों के विरुद्ध 5 हजार जुर्माना लगाया जायेगा । शासन के निर्देश पर अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में गठित टीम में लिपिक मुस्ताक अहमद, प्रवेश कुमार सिंह, मनोज कुमार, फरहान, अजय कुमार, अमृत लाल द्वारा नगर के सभी मुहल्लों में छुटटा पशुओं पकड़ने का अभियान चलाया गया। अधिशासी अधिकारी ने बताया कि यदि किसी पशु पालक का मवेशी नगर में छुट्टा घूमते हुए पकड़े गए तो पशुपालक से 5 हजार जुर्माना वसूलने के बाद ही पशु वापस दिया जाएगा। अन्यथा उसे गोशाला में भेज दिया जायेगा। गुरुवार को पुरानी बाजार निवासी पशुपालक मुन्ना लाल उर्फ सन्त लाल को जुर्माना नहीं अदा करने पर उनका जानवर वापस नहीं दिया गया। कर्मचारियों का कहना है कि अधिकांश पशुपालक अपनी गायों को दूध दुहने के बाद सुबह छुट्टा छोड़ देते हैं । जो दिन भर नगर में भ्रमण करती है और गन्दगी फैलाती हैं ।शाम को वापस लौट जाती हैं। इससे आये दिन लोग दुर्घटना के शिकार भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed