फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: अपर आयुक्त

मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: अपर आयुक्त

Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाएं अधिकारी: अपर आयुक्त
मछलीशहर। अपर आयुक्त वाराणसी मंडल अनिल कुमार उपाध्याय ने गुरुवार को तहसील, ब्लॉक कार्यालय और कोतवाली का निरीक्षण किया। तहसील में अधिकारियों को पुराने लंबित मुकदमों के निस्तारण में तेजी लाने का निर्देश दिया। ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारियों को स्वच्छता अभियान में गति लाकर सभी चिह्नित गांवों को ओडीएफ करने का निर्देश दिया। अपर आयुक्त गुरुवार को 11 बजे तहसील में पहुंचे। उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार न्यायालय की 10 वर्षों से लंबित पुरानी पत्रावलियों के निस्तारण की जानकारी ली। मिसिलबंद, मुकदमों और आदेशों के कंप्यूटर में फीडिंग, सरलीकरण रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया। तहसीलदार न्यायालय में 122 बी की वर्ष 2001 से लंबित पत्रावली पर चिंता जाहिर की। भूमि पैमाइश के वादों के निस्तारण में तेजी लाने का राजस्व कर्मियों को निर्देश दिया। इसके बाद राजस्व अभिलेखागार में विभिन्न देयों के बकाया वसूली, संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। अधिवक्ताओं ने पुनरावलोकन प्रार्थना पत्रों और वरासत कंप्यूटर में दर्ज न होने, समय सीमा में भूमि की पैमाइश राजस्वकर्मियों द्वारा न किए जाने की शिकायत की। अपर आयुक्त ने अधिवक्ता सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक कर एसडीएम के विरुद्ध एक पखवारे से चल रही हड़ताल को समाप्त कराया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश चंद्र सिन्हा सहित सभी अधिवक्ता उपस्थित थे। ब्लॉक मुख्यालय पर ओडीएफ गांवों की जानकारी ली और स्वच्छता अभियान में तेजी लाने को कहा। कोतवाली में शस्त्रागार का निरीक्षण कर हिस्ट्रीसीटरों की पत्रावली देखी। इस दौरान एसडीएम जेएन सचान, तहसीलदार कौशलेश कुमार मिश्रा, सीओ विजय सिंह, बीडीओ राजीव शर्मा, कोतवाल अनिल कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed