{"_id":"5c1a8e12bdec2256a2237475","slug":"201545244178-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग अलग सड़क हादसों में चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग अलग सड़क हादसों में चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज/खुटहन। शाहगंज और खुटहन थाना क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में बाइक सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सरपतहां थाना क्षेत्र के कुसियां बहार गांव निवासी मुन्ना (22) पुत्र छंगू अपने पड़ोसी नीलेश (13) पुत्र मेवालाल व मोनू (14) पुत्र राम अछैबर के साथ बाइक से बड़ागांव आ रहा था। तीनों खानपुर चौरवा गांव के समीप पहुंचे थे कि उनकी बाइक सामने से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस की चपेट में आ गए।
जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने सभी को राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर लदिया। खुटहन थाना क्षेत्र के डिहिया गांव निवासी सूरज प्रजापति (19) पुत्र लालचंद बाइक से खुटहन बाजार की ओर आ रहा था। वह घर से निकल कर जैसे ही पिलकिछा करौंदी मार्ग पर पहुंचा तभी सामने से आ रही स्कूल की चपेट में आ गया। हादसे के बाद बस छोड़कर चालक फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।