फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   200 supporters including Nadeem Javed sued for violation of code of conduct

नदीम जावेद समेत 200 समर्थकों पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा

Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
200 supporters including Nadeem Javed sued for violation of code of conduct
खेतासराय। आदर्श चुनाव आचार संहिता तथा कोविड-19 का उल्लंघन करने पर कांग्रेस के प्रत्याशी पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके 200 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा स्थानीय थाने में दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश राय ने बताया कि शनिवार दिन में तीन बजे कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नदीम जावेद अपने करीब 200 समर्थकों के साथ कई वाहनों में भरकर और पैदल चलकर कस्बा खेतासराय में पहुंचे। उनके लोग नारेबाजी और हूटर बजाते हुए जा रहे थे, जिससे आवागमन अवरुद्ध हो रहा था। इनके समर्थकों द्वारा कोविड-19 की गाइड लाइन तथा आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए अपने समर्थकों के साथ नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। इस पर उनके काफिले की वीडियोग्राफी भी मोबाइल से कराई गई। इसके बाद आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला उनके और उनके करीब दो सौ समर्थकों पर दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed