{"_id":"57c48e4c4f1c1bc6602cb952","slug":"20-lacs-give-to-martyrs-si-mother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा में शहीद दरोगा की मां को भी मिला 20 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा में शहीद दरोगा की मां को भी मिला 20 लाख
ब्यूरो/अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 30 Aug 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
केवटली गांव निवासी शहीद संतोष यादव की मां को चेक देते विधायक ओम प्रकाश बाबा दुबे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के जवाहरबाग कांड में शहीद हुए दरोगा संतोष यादव की मां अभिराजी देवी को भी मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से बीस लाख रुपये का चेक सोमवार को विधायक बाबा दुबे ने सौंपा। जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी, एसडीएम बदलापुर ममता मालवीय के साथ विधायक शहीद के गांव केवटली पहुंचे जहां अभिराजी देवी को 20 लाख का चेक सौंपा। इस मौके पर शहीद की पत्नी और बच्चे नहीं थे। वह बच्चों के साथ आगरा में हैं।
बीते दो जून को मथुरा के जवाहर बाद कांड में जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली निवासी दरोगा संतोष यादव शहीद हो गए थे। 21 जून को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शहीद के घर पहुंच कर शहीद की पत्नी को नियुक्ति पत्र और 50 लाख रुपये का चेक सौंपा था। मुख्यमंत्री ने उसी वक्त शहीद की मां को ढांढस बंधाते हुए कहा था कि वह उनका भी ख्याल रखेंगे। सोमवार को डीएम भानुचंद्र गोस्वामी और एसडीएम ममता मालवीय के साथ केवटली गांव पहुंचे विधायक बाबा दुबे ने शहीद की मां अभिराजी देवी को चेक सौंपा तो वह फफक कर रो पड़ीं।
विधायक और डीएम ने उन्हें ढांढस बंधाते हुए कहा कि उनका हमेशा ध्यान रखा जाएगा। ग्राम प्रधान अंब्रीश यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया था कि गांव में शहीद स्मारक, सीसी रोड और सई नदी पर पुल का निर्माण कराया जाएगा। उन्हें भरोसा है कि मुख्यमंत्री अपनी इन घोषणाओं को भी जरूर पूरा करेंगे।