फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   20.52 crore budget passed in the meeting of Nagar Panchayat Board

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में 20.52 करोड़ बजट पारित

Sun, 17 Jul 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
20.52 crore budget passed in the meeting of Nagar Panchayat Board
मछलीशहर। नगर पंचायत सभागार में शनिवार को बोर्ड की अध्यक्ष शबीना बानो की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इसमें सभी वार्डों की सहमति से 20 करोड़ 52 लाख रुपये का बजट पास किया गया।
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न निर्माण कार्यों लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए बजट की स्वीकृति प्रदान की गई। इसमें नगर पंचायत सीमांतर्गत आवश्यकतानुसार विभिन्न स्थानों पर हाईमास्क लगाने और मुख्य बाजार की सड़क की मरम्मत कार्य, मडियाहूं रोड का चौड़ीकरण और नाला निर्माण को प्राथमिकता दी गई। नगर पंचायत के उपयोग के लिए जनरेटर, सभी वार्डों में पेयजल व्यवस्था लिए वाटर कूलर सहित अन्य कार्यों का प्रस्ताव पारित हुआ। बैठक में अधिशासी अधिकारी बृजकिशोर सिंह गौर सभासद महमूद आलम, डा. हस्सान, गीतांजलि पटवा, लाल बहादुर टंडन, आशा मौर्या, मीरा देवी, गुलपशा बानो, शहनाज, नितेश जायसवाल, साहिदा नसीन, मंजू देवी, शमीम फात्मा, रविंद्र कुमार जायसवाल, प्रवेश कुमार सिंह, मनोज चौरसिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed