फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   2,139 students applied for board exams

बोर्ड परीक्षा के लिए 2,139 छात्रों ने किया आवेदन

Tue, 31 Aug 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
2,139 students applied for board exams
यूपी बोर्ड की परीक्षा में अनुत्तीर्ण 2,139 छात्रों को फिर से परीक्षा देनी पडे़गी। बोर्ड के निर्देश पर इन छात्रों ने परीक्षा के लिए फिर से ऑनलाइन आवेदन किया है।
विज्ञापन

बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने के लिए 29 अगस्त की रात 12 बजे तक आवेदन मांगा था। इस बीच 30 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का अवकाश होने के कारण हार्ड कापी जमा करने के लिए 31 अगस्त तक छूट दी गई थी। आवेदन करने वालों में हाईस्कूल के 465 और इंटर के 1,674 छात्र शामिल हैं। बोर्ड की ओर परीक्षा कार्यक्रम जारी किए जाने के बाद इन छात्रों की परीक्षा कराई जाएगी। बोर्ड की ओर जारी किए गए नंबर और परीक्षा को लेकर छात्रों में नाराजगी है।
विज्ञापन

परीक्षा के लिए ऐसे छात्रों ने आवेदन किया है, जो बोर्ड की तरफ से दिए गए नंबर से असंतुष्ट हैं। बोर्ड ने जिन छात्रों के रिजल्ट पर प्रमोट लिख कर जारी कर दिया है, उन लोगों ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। जिन छात्रों के रिजल्ट पर विल्जट लिखा गया है उन लोगों के अलावा कुछ अन्य छात्रों ने भी परीक्षा के लिए आवेदन किया है। हालांकि बोर्ड ने परीक्षा के लिए अभी तक कार्यक्रम जारी नहीं किया है। परीक्षा की तिथि जारी होने के बाद परीक्षा कराई जाएगी। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि परीक्षा में शामिल होने का मौका छात्रों को फिर मिलेगा। परीक्षा आवेदन फार्म की निगरानी के लिए राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पसेवां के शिक्षक रमेश कुमार और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आरा के प्रधानाचार्य ब्रह्मजीत को लगाया गया है। छात्रों से माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करने को कहा गया था। परीक्षा की तिथि बाद में जारी की जाएगी। परिषद के निर्देश पर परीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed