फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कटघरा में रजब की नौचंदी का जूलूस उठा

कटघरा में रजब की नौचंदी का जूलूस उठा

Fri, 15 Mar 2019 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
कटघरा में रजब की नौचंदी का जूलूस उठा
जौनपुर। इमाम चौक मोहल्ला कटघरा में रजब की नौचंदी जुमेरात को दिन में 9 बजे अलम का जुलूस उठा। जुलूस की सोजखानी जनाब डा. एबाद अली व उनके साथियों ने की। शायर शोला जौनपुरी, मेंहदी मिर्जापुरी ने अपने कलाम पेश किए। आली जनाब मौलाना वसी हसन खां ने कहा कि हजरत अब्बास (अ.स.) जैसा वफादार भाई आज तक दुनिया में पैदा नहीं हुआ और न होगा। हजरत अब्बास बहादुरी व शुजाअत के साथ साथ इल्म के मैदान में भी उनका कोई सानी नहीं था। मौलाना ने एक शेर के जरिये कहा कि कब्जे़ में पूरी दरिया थी, फिर भी पानी पिया नहीं अब्बास के वफा की कोई इन्तेहा नहीं। जूलूस के हमराह अंजुमन बज्मे अजा कटघरा का दस्ता नौहा मातम करते हुए अपने कदीमी रास्ते से होता हुआ मरकजी इमामबाड़ा कटघरा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। संचालन हुसैनी फोरम इंडिया के उपाध्यक्ष तालिब रजा शकील एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर जयारत हुसैन, मिर्जा बाबर, मिर्जा जावेद सुल्तान, डा. कमर अब्बास, एएम डेजी, सै. मोहम्मद हसन, शाजिद, मोहम्मद इमराल अली मोनू, परवेज, पप्पू, फैसल रिजवी, मिर्जा रूसेद, अरशद आलम एडवोकेट, असलम नकवी, अहसन रिजवी नजमी, यावर खां, अली अनुष, सैफी, शादाब मिर्जा, इमरान अली, तहसीन अब्बास सोनी, नासिर रजा गुड्डू, मिर्जा बाकर, मिर्जा रफद बेग, शौकत हुसैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed