फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मौसम का मिजाजा बदला, आसमान में छाए बादल

मौसम का मिजाजा बदला, आसमान में छाए बादल

Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
मौसम का मिजाजा बदला, आसमान में छाए बादल
जौनपुर। मंगलवार को सुबह ही मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में बादल छा गए और पूरब से चली तेज हवाओं के चलते आकाश का असर भी बढ़ गया। दोपहर में करीब तीन बजे जिले के कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। किसानों का मानना है कि इस बार ठंड कम पड़ रही है, जिससे गेहूं की फसल ठीक नहीं है। बारिश हुई तो एक तो फसल की मुफ्त में सिंचाई हो जाएगी और ठंड बढने से गेहूं की फसल भी अच्छी होगी। अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह सूर्योदय से पहले ही आसमान में बादल दिखने लगे थे। बादलों के बीच पूरब की दिशा से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा के बीच गलन बढ़ गई। हालांकि दिन में 9 बजे के बाद कुछ देर के लिए बाद छंट गए और धूप निकल आई। हवा की रफ्तार भी घटकर आठ किलोमीटर प्रतिघंटा हो गई। लेकिन तीन बजे के बाद अचानक आसमान में घने बादल छा गए। कई इलाकों में बारिश के छींटे पड़े। दोपहर में मौसम में जो नमी 42 फीसदी थी वह शाम को बढ़कर 62 फीसदी हो गई। बक्शा के प्रगतिशील किसान रामराज विश्वकर्मा कहते हैं कि इस बार पिछले सालों के मुकाबले ठंड कम पड़ी। जिससे गेहूं की फसल का विकास थम गया है। अगर बारिश हुई तो एक तो मुफ्त में फसलों की सिंचाई हो जाएगी। करंजाकला के भटेवरा गांव के किसान फूलचंद्र यादव कहते हैं कि इधर बीच तापमान बढ़ रहा है. जिससे ठंड का असर कम होने के चलते खासतौर से गेहूं की फसल के लिए ठीक नहीं है। बारिश बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed