फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लिंग असमानता व दहेज कुप्रथा के विरुद्घ जागरुक करने पर जोर

लिंग असमानता व दहेज कुप्रथा के विरुद्घ जागरुक करने पर जोर

Tue, 08 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
लिंग असमानता व दहेज कुप्रथा के विरुद्घ जागरुक करने पर जोर
जौनपुर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत सोमवार को सिरकोनी, सुजानगंज, बरसठी, डोभी ब्लाक सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, एएनएम, आशा संगिनी, ग्राम विकास अधिकारी एवं ग्राम प्रधानों का प्रशिक्षण दिया गया। ब्लाक स्तर पर बनाए गए नोडल अधिकारी के रूप में बाल विकास परियोजना अधिकारी ने प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष कुमार सोनी ने सिरकोनी ब्लाक में प्रशिक्षण के दौरान कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत जनपद का आच्छादन चालू वित्तीय वर्ष के लिए हुआ है। इस योजना के तहत कोई धनराशि आदि देय नहीं है। यह केवल प्रचार के माध्यम से जनमानस को जागरूक करने की योजना है। यहां उपस्थित लोग ग्राम स्तर पर कार्यरत है। इसलिए आपकी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि गांव में कोई भी भ्रुण हत्या न हों। इसके लिए लोगों को जागरूक भी किया जाना है। बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य जनमानस को अनैतिक लिंग परीक्षण के विरुद्ध खड़ा करना है। इस लिए आप लोग जहां भी जाए। वहां लिंग असमानता, बालिका शिक्षा एवं दहेज कुप्रथा पर चर्चा अवश्य करें। इसके लगातार चर्चा से जनमानस के विचार में परिवर्तन होगा। साथ ही जिला लिंग विभेद से मुक्त होगा। बाल विकास परियोजना अधिकारी सिरकोनी मनोज कुमार वर्मा द्वारा आये सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम को खंड विकास अधिकारी, प्रभारी चिकित्साधिकारी, पूर्ति निरीक्षक सदर व खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed