फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   19 thousand toilets will be built with 23.14 crores

Jaunpur News: 23.14 करोड़ से बनेंगे 19 हजार शौचालय

Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 May 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
19 thousand toilets will be built with 23.14 crores
जौनपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत खुले में शौच से मुक्त समाज के लिए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस साल अब तक दो लाख लोगों ने आवेदन किया था। सत्यापन कराने पर 20 हजार पात्र मिले है। शासन ने 19 हजार 179 शौचालय बनवाने के लिए 23 करोड़ 14 लाख का बजट जारी किया गया है। लाभार्थियों को पहली किस्त देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएफ प्लस-टू के तहत वर्ष 2022-23 में व्यक्तिगत शौचालय के लिए पंचायती राज विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए थे। अब तक दो लाख लोगों ने आवेदन कर दिया है जिसमें से एक लाख 40 हजार शौचालय के निर्माण के लिए सत्यापन किया गया है जिसमें से करीब 20 हजार पात्र मिले है। हालांकि शासन से केवल 19 हजार 179 शौचालयों के लिए 23 करोड़ 14 लाख की धनराशि जारी की गई। पात्र लाभार्थियों के खाते में धनराशि भेजने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। प्रति शौचालय 12 हजार रुपये खर्च किया जाएगा। करीब चार वर्ष पहले जिले के गांवों को ओडीएफ प्लस घोषित करने के बाद अब शासन की ओर से ओडीएफ प्लस-टू संचालित की जा रही है। स्वच्छ भारत मिशन के ओडीएस प्लस-टू में गांवों को खुले में शौच से मुक्ति के लिए लगातार कवायद किया जा रहा है। गांवों में ओडीएस प्लस करने के लिए कई तरह की योजनाएं भी संचालित की जा रही है। ओडीएस प्लस गांव में खुले में शौच के लिए पांबदी हो, और ग्राम पंचायत में कम से कम एक सामुदायिक शौचालय हो, इसके अलावा गांव के सभी घरों के साथ-साथ प्राथमिक विद्यालय, पंचायत घर व आंगनबाड़ी केंद्रों में शौचालय की सुविधा होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed