फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आंखों की रोशनी छीन लेता है हाई ब्लडप्रेशर

आंखों की रोशनी छीन लेता है हाई ब्लडप्रेशर

Fri, 17 May 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आंखों की रोशनी छीन लेता है हाई ब्लडप्रेशर
बदलापुर। सीएचसी पर शुक्रवार को उच्च रक्तचाप दिवस के अवसर पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। अधीक्षक डा. संजय दुबे ने कहा कि उच्च रक्तचाप छिपी हुई बीमारी है। शरीर में यह समस्या धीरे से दस्तक देती है। चिकित्सक इसे साइलेंट किलर कहते हैं। कारण अधिक दिन तक अनियंत्रित ब्लडप्रेशर व्यक्ति के लिए जानलेवा बन जाता है। इससे व्यक्ति में ब्रेन स्ट्रोक, पैरालिसिस, ब्रेन हैमरेज, हार्टअटैक, किडनी फेल्योर की घटना बढ़ जाता है। ऐसे में व्यक्ति अचानक अंधेपन का शिकार हो जाता है। उच्च रक्तचाप से निजात पाने के लिए व्यक्ति को प्रति दिन पांच ग्राम से अधिक नमक नहीं लेना चाहिए। अधिक नमक लेने से व्यक्ति में जहां ब्लडप्रेशर बढ़ेगा वहीं पैरो में सूजन की समस्या हो सकती है। संगोष्ठी के पूर्व स्वास्थ्य कर्मियों ने जनजागरूकता रैली निकाली। इस मौके पर डा. विकास सिंह, डा. गौरव सिंह, डा.ऋचा दुबे, मयंक चौरसिया, डा. राकेश मिश्र, सुभाष मौर्या, अमरजीत बघेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed