फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   न्यायपालिका की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की आधारशिला: राकेश पांडेय

न्यायपालिका की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की आधारशिला: राकेश पांडेय

Sun, 17 Mar 2019 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Mar 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
न्यायपालिका की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की आधारशिला: राकेश पांडेय

विज्ञापन
जलालपुर। इलाहाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और उसके विकास में न्यायालय का महत्वपूर्ण योगदान है। न्यायपालिका की स्वतंत्रता ही लोकतंत्र की आधारशिला है।

वह रविवार को कुटीर संस्थान चक्के में विधिक शिक्षा लोकतंत्र एवं युवा विषय पर आयोजित संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यक्ति की अंतर्निहित क्षमता और उसके व्यक्तित्व का विकसित करने वाली प्रक्रिया है। अधिवक्ता जेबी सिंह ने कहा कि जब आम आदमी को अपना जीवन बसर करने के लिए शिक्षा इतनी जरूरी है, तो क्या शासन चलाने वाले नेताओं का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है। रचनाकार प्रेमचंद विश्वकर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की गाड़ी बेहतरीन तरीके से तभी संचालित हो सकता है, जब लोकतंत्र में शामिल होने वाले लोग शिक्षित होंगे। अध्यक्षता कर रहे पत्रकार चन्द्रेश मिश्र ने कहा स्कूल के अंदर सीखने की निरंतरता स्कूल के बाहर किए जाने वाले सीखने के साथ-साथ होनी चाहिए। कालेज के प्रबन्धक डा. अजयेंद्र दुबे ने कहा कि आज शिक्षा सिर्फ नौकरी व व्यवसाय के लिए ही शिक्षा महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि बेहतर जीवन जीने और समाज के अनुरूप आगे बढ़ने के लिए भी शिक्षा बेहद जरूरी है। बीरेंद्र नाथ उपाध्याय, अखिलेश मिश्र, सत्यप्रकाश राय, कृष्ण पहल ने विचार रखा। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य अतिथि व प्रबंधक ने संस्थापक पंडित अभयजीत दुबे व सरस्वती जीचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान अधिवक्ताओं को रुद्राक्ष की माला व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। सरस्वती वंदना व गीत सुधांशु पांडेय, अर्चना बेदी, सुस्मिता विशवकर्मा, अनामिका शुक्ला, बन्दना आदि ने प्रस्तुत किया। डा. सीबी पाठक द्वारा लिखित ‘पर्यावरण शिक्षा के मूल तत्व’ का विमोचन किया गया। प्राचार्य डा. बीएन पांडेय, डा. राघवेन्द्र पांडेय, श्री भूषण मिश्रा, राघवेन्द्र दुबे, धर्मेंद्र दुबे, राकेश मिश्रा, हरीश शुक्ला, चन्द्रदेव मिश्रा, विद्यानिवास मिश्रा, बिशिष्ट नारायण शुक्ल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed