फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मौसम के बदले मिजाज से बागवानी मालिकों की बढ़ी चिंता

मौसम के बदले मिजाज से बागवानी मालिकों की बढ़ी चिंता

Thu, 28 Feb 2019 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 01:02 AM IST
विज्ञापन
मौसम के बदले मिजाज से बागवानी मालिकों की बढ़ी चिंता

विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। मौसम में अचानक बदलाव के कारण आम के फसल को नुकसान की आशंका से बाग के मालिक डरे हुए हैं। आम के बौर में लासा लगने की खतरा बढ़ गया है। आम कुछ पेड़ों पर तो बौर लग गए हैं जबकि कुछ में बौर आ रहे हैं। ऐसे में आसमान में बादलों का आवाजाही से किसान चिंतित है।

आम की फसल को बचाने के लिए अभी से ही दो तीन बार दवाओं का छिड़काव किया जा चुका है। क्षेत्र के रामनगर, सराय डिंगुर, भैरोपुर, गौरैया डीह, बिखवानिया का पूरा सहित अनेक गांवों में लंगड़ा, दशहरी, चौसा, फाजली, सफेदा, तैमूरी दशहरी समेत अनेक किस्मों के बड़े पैमाने पर बागवानी है। मौसम के मिजाज को लेकर बाग मालिकों की परेशानी बढ़ गई है। बाग मालिक चन्द्र बहादुर, विमल सिंह, अनिल कुमार, अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि दवा का छिड़काव तो आम के पेड़ों पर किए जा चुके हैं। फिर भी आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश के कारण आ रहे बौर को नुकसान होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। बूंदा बांदी आम के बौर के लिए दुश्मन साबित होता है। दवाओं का छिड़काव करने के बाद भी लासा लगने की संभावना बनी हुई है। जिन पेड़ों में लेट से बौर आयेगे उन्हें अभी कोई नुकसान नहीं है। जिनमें जल्दी बौर आ गए हैं उन्हीं को नुकसान होने की आशंका है। मौसम की मार आम के पैदावार पर पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed