फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   गोशाला संचालन में सहयोग करें ग्राम प्रधान: डीएम

गोशाला संचालन में सहयोग करें ग्राम प्रधान: डीएम

Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
गोशाला संचालन में सहयोग करें ग्राम प्रधान: डीएम

विज्ञापन
मछलीशहर। विकास खंड सभागार में मंगलवार को जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने बैठक कर गोशाला के संचालन में सहयोग करने की अपील की। इसके बाद सराययुसुफ़ गांव में हो रहे गोशाला के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया है। ब्लाक के सभागार में ग्राम प्रधानों की बैठक में डीएम ने गोशाला के संचालन में पशुओं के चारा पानी की व्यवस्था करने में जन सहयोग करने की अपील ग्राम प्रधानों से की है। आवारा पशुओं के आवास की व्यवस्था नगर पंचायत के सहयोग से की जा रही है। गौशाला में पशुओं के चारा रखने ,पानी की व्यवस्था तथा प्रकाश की व्यवस्था को देखा। बाहर रखे गए पुआल को सुरक्षित रखवाने का निर्देश उपजिलाधिकारी जेएन सचान को दिया। बैठक में खण्ड विकास अधिकारी राजीव शर्मा ने जिलाधिकारी को ग्राम प्रधानों की ओर से हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। गोशाला के निरीक्षण के समय नायब तहसीलदार संतोष कुमार शुक्ला, हल्का लेखपाल प्रमोद श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सराययुसुफ़ आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed