फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   170 कर्मचारी तैनात,उर्वरक विक्री केंद्रो पर रखेंगे नजर........

170 कर्मचारी तैनात,उर्वरक विक्री केंद्रो पर रखेंगे नजर........

Wed, 16 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
170 कर्मचारी तैनात,उर्वरक विक्री केंद्रो पर रखेंगे नजर........

विज्ञापन
जौनपुर। सरकार द्वारा यूरिया का दाम कम होने के बाद जिले में सरकारी व प्राइवेट उर्वरक विक्री केंद्रो द्वारा अधिक मूल्य पर किसानों को नहीं बेंचे सके। इसके मद्देनजर उप कृषि निदेशक द्वारा विभाग के ही 170 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिनके द्वारा उक्त विक्री केंद्रो पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई विक्री केंद्र अधिक दाम पर यूरिया बेचते पाया जाएगा तो उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इन तैनात कर्मचारियों का नेतृत्व करने के लिए विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी लगाया गया है।
केंद्र सरकार द्वारा उर्वरक पर लगने वाला एसीटीएन अतिरिक्त कर को समाप्त कर दिया है। जिसमें यूरिया का दाम कम हो गया है। 45 किलोग्राम की एक बोरी यूरिया का दाम 266.50 रुपया हो गया है। जबकि इसके पहले 299 रुपये था। वहीं50 किलोग्राम की एक बोरी यूरिया का दाम 295 रुपया हो गया है। जबकि इसके पहले 330.50 रुपये था। लेकिन बोरी पर पूरानी मूल्य अंकित है। पूराने मूल्य पर हीसरकारी व प्राइवेट उर्वरक विक्री केंद्र किसानों को यूरिया नहीं बेंच सके। इसके लिए उप कृषि निदेशक ने विभाग के ही 170 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। जिनके द्वारा उक्त विक्री केंद्रो पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई विक्री केंद्र अधिक दाम पर यूरिया बेचते पाया जाएगा तो उनके विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं इन तैनात कर्मचारियों का नेतृत्व करने के लिए विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों को भी लगाया गया है। जिसमें उप कृषि निदेशक व जिला कृषि अधिकारी सहित जिला कृषि रक्षा अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी प्रथम व भूमि संरक्षण अधिकारी द्वितीय हैं।
विज्ञापन


कंट्रोल रुम में करें शिकायत
जौनपुर। सरकारी व प्राइवेट उर्वरक दुकानों द्वारा अगर निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया बेच रहे हैं तो इसकी शिकायत करने के लिए जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में कंट्रोल रुम खोला गया है। जिसका नंबर 8009677113है। इस नंबर पर किसान शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीओएस से बेंचे यूरिया वरना होगी कार्यवाई
जौनपुर। उप कृषि निदेशक जयप्रकाश ने बताया कि सभी प्राइवेट व सरकारी उर्वरक विक्री केंद्र पीओएस मशीन से ही यूरिया की विक्री करें। ऐसा नहीं करने वालों के विरुद्घ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर यूरिया बेचने की शिकायत मिल रही थी। जिसके मद्देनजर विभाग के ही 170 कर्मचारियों को जांच करने के लिए लगाया गया है। कोई भी सरकारी व प्राइवेट उर्वरक विक्री केंद्र अगर अधिक दाम पर यूरिया बेचते पाया गया तो उसके विरुद्घ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
जय प्रकाश
उप कृषि निदेशक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed