{"_id":"5e1a1be78ebc3e87ab49292d","slug":"18-schools-in-the-district-in-the-list-of-excellent-schools-jaunpur-news-vns5046949135","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में जिले के 18 स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों की सूची में जिले के 18 स्कूल
विज्ञापन
जौनपुर। बेसिक शिक्षा परिषद के प्रदेश के जिन 100 चुनिंदा विद्यालयों को उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में चयनित किया गया है उनमें जौनपुर के 18 प्राथमिक विद्यालय शामिल हैं। इन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को एक फरवरी को शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश लखनऊ की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा।
सिकरारा विकास खंड के ताहितपुर प्राथमिक विद्यालय भी इस सूची में शामिल हैं। यहां के प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ अमित सिंह की अगुवाई में विद्यालय के अन्य शिक्षकों ने स्कूल की दशा दिशा सुधारने ,भौतिक परिवेश व पठन पाठन को नया कलेवर देने का प्रयास किया है। विद्यालय में लैपटॉप ,कम्प्यूटर प्रोजेक्टर बालक बालिकाओं के लिए अलग अलग उच्च सुविधाओं से लैस टॉयलेट कमरों की फर्श पर टाइल्स लगाने, सुंदर खिड़की दरवाजे की व्यस्था तथा नवीन शिक्षण तकनीकी के प्रयोग से बच्चों का अधिगम स्तर उत्कृष्ट करने तथा बागवानी व पुष्प वाटिका में विद्यालय की उच्च प्रस्तुति की रिपोर्टिंग से यह सम्मान मिलने का अवसर मिला है। प्रावि पचहटिया धर्मापुर, प्रावि जपटापुर शाहगंज, प्रावि बांसबारी केराकत, अभिनव अंग्रेजी माध्यम प्रावि पुरानी बाजार बदलापुर, आदर्श प्रावि डोमपुर महराजगंज, पूमावि डीह असरफाबाद सुइथाकला, पूमावि भन्नौर बरसठी, प्रावि सिद्दीकपुर प्रथम करंजाकला, प्रावि सुरुआरपट्टी सिकरारा, इंग्लिश मीडियम प्रावि लाडलेपुर करंजाकला, प्रावि सबरहद शाहगंज, कन्या प्रावि सुदनीपुर मडिय़ाहूं, अंग्रेजी माध्यम प्रावि चर्तुभुजपुर बरसठी, अंग्रेजी माध्यम प्रावि चकताली सिरकोनी, प्रावि लखेसरपुर सिकरारा और पूमावि तरियारी केराकत का चयन उत्कृष्ट विद्यालय के रूप में किया गया है।