फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बुनियादी सुविधाओं की बदतर तस्वीर है बदलापुर....

बुनियादी सुविधाओं की बदतर तस्वीर है बदलापुर....

Tue, 30 Apr 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बुनियादी सुविधाओं की बदतर तस्वीर है बदलापुर....

विज्ञापन
बदलापुर। विकास की तमाम कवायदों के बाद भी अब तक जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा के चलते बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के 406 गांवो में अभी तक बुनियादी सुविधाओं की तश्वीर बदतर है।आधी आबादी के शिक्षा के लिए राजकीय इंटर कालेज व महाविद्यालय नहीं है। इसके अलावा न तो औद्योगिक केंद्र व स्टेडियम है और न ही कृषि वैज्ञानिक केंद्र है।

डा.विभा शुक्ला , अर्चना सिंह ,नमिता मिश्रा ने बताया कि शैक्षिक स्तर पर आज भी आधी आबादी की शिक्षा के लिए एक भी राजकीय इंटर कालेज व महाविद्यालय नहीं है। परिणाम स्वरूप बालिकाएं मजबूरन प्राइवेट विद्यालयों में बालकों के साथ सह शिक्षा लेने के लिए मजबूर हैं। मनीष सिंह, सुनील मौर्या, विकास शर्मा ने बताया कि एक भी औद्योगिक केंद्र स्थापित नहीं होने के कारण रोजगार का साधन भी नहीं बन पाया है। बेरोजगार महानगरों में जाकर काम करने को विवश हैं। कहने को बिजली के लिए शिड्यूल निर्धारित है । किन्तु उपभोक्ता का मानें तो शहर में 14 से 15 घंटे तथा ग्रामीण आंचल में 10 से 12 घंटे की आपूर्ति हो रही है। युवाओं के शारीरिक शैष्ठव के लिए बदलापुर तहसील मुख्यालय पर एक भी स्टेडियम नहीं है। अति दयनीय बहरा पार्क के अलावा अन्य पार्क भी नहीं है। बर्रैया निवासी किसान मनोज सिंह , हकारपुर के शिवाजी दुबे, पुरानीबाजार निवासी रामजीत पांडेय आदि लोगों ने बताया कि किसानों को तकनीकी खेती कर लाभ कमाने के लिए बदलापुर में एक भी कृषि वैज्ञानिक केंद्र की स्थापना नहीं हो पाई है। बदलापुर नगरपंचायत में मनोरंजन के लिए एक भी सिनेमाघर तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed