फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अगलगी की घटना में 22 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

अगलगी की घटना में 22 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख

Mon, 29 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
अगलगी की घटना में 22 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख
जौनपुर। जिले में अगलगी की अलग अलग हुई घटना में 22 एकड़ से अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। कहीं शार्टसर्किट से आग लगी तो कहीं आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। बक्शा प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बेलहटा गांव में रविवार दोपहर शार्ट सर्किट से लगी आग से ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। गाँव निवासी डॉ. इंद्रमणि सिंह के गेहूं की खड़ी फसल के ऊपर से विद्युत तार गुजरा है। दोपहर में शार्ट सर्किट से पककर तैयार गेहूं की फसल जलने लगी। ग्रामीण और दमकल की मदद से जबतक आग पर काबू पाया गया तबतक उनकी ढाई एकड़ फसल जलकर राख हो गई। बरसठी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के गोठांव एवं झिगुरिया गांव में दोपहर अचानक गेहूं के खेत मे आग लग गई। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका। सूचना पर फायर ब्रिगेड पहुंचा तो दोनों गांवों में 20 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। गोठांव गांव में पहले आग लगी जो फैलकर झिुंगुरिया गांव तक पहुंच गई। दोनो गाँवो से करीब 10 बीघे खड़ी गेंहू की फसल व 20 बीघे से अधिक गेहूं की डाँठ जलकर राख हो गया। गांव के नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, अमलधारी सिंह, बाबा सिंह, संकठा सिंह, राय साहब, बब्बन सिंह, तिलक धारी, जय प्रकाश उपाध्याय, बंश लोचन, राम बहादुर का गेंहू व डांठ दोनों जलकर राख हो गया है। बरईपार प्रतिनिधि के अनुसार सिकरारा थाना क्षेत्र के समसपुर गाव के राजबहादुर सिंह, राम शिरोमणि, विजय बहादुर सिंह ने मशी से गेहूं की बालिया कटवा ली थी। खेत में खड़ा डांठ जलकर राख हो गया। आठ बीघा गेहूं का डंठल जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया। खेतासराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के मानी कला में रविवार को दोपहर में रहमत नगर के मोड़ पर एक रिहायशी छप्पर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे रिजवान अहमद का रिहायशी छप्पर जलकर राख हो गया। छप्पर में रखा चार हजार नकदी समेत अन्य गृहस्थी का सामान नष्ट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed