फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मानस प्रवचन से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

मानस प्रवचन से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

Wed, 27 Feb 2019 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
मानस प्रवचन से पूर्व निकली भव्य कलश यात्रा

विज्ञापन
खुटहन। पटैला बाजार के बह्म दैत्य बाबा मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय विश्वकल्याण यज्ञ एवं राम चरितमानस प्रवचन से पूर्व मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यज्ञाचार्य पंडित वशिष्ठ नरायण चतुर्वेदी ने मंत्रोच्चारण के साथ कलश का पूजन कराया। जिसमें 101 कन्याओं व मुख्य यजमान डा. सूर्यभान यादव ने कलश लेकर गांव में भ्रमण किया। बाद में कलश को यज्ञशाला में स्थापित किया गया।

पंडित वशिष्ठ नरायण चतुर्वेदी ने कहा कि यज्ञ से पूर्व कलश यात्रा निकालने से ईश्वर प्रसन्न होकर मानव कल्याण करते हैं। कलश और नारी दोनो शक्ति का प्रतीक है। यात्रा में सामिल होने या दर्शन मात्र से मनुष्य की तमाम बाधाएं दूर हो जाती हैं। उसे चारों धाम की यात्रा करने के बराबर फल मिलता है। उन्होंने बताया कि श्री हरिलोक कल्याण चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित विश्वकल्याण यज्ञ एवं मानस प्रवचन में प्रत्येक दिन सुबह आठ बजे से सप्तसती पाठ तथा दो बजे से मानस प्रवचन होगा। कार्यक्रम का समापन एक मार्च को यज्ञ एवं भंडारे के साथ किया जायेगा। यात्रा में राधा देवी, अनीता, चद्रकला, नेहा यादव, मुन्नी देवी, सीमा, सरिता, गीता, सुमन, रेखा, संगीत कमला, कलावती, तारा, उषा, ममता, किरन, संगीता, सुमन, पुष्पा, प्रीति, आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed