फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पेंशन बहाली मंच आज निकालेगा मशाल जुलूस

पेंशन बहाली मंच आज निकालेगा मशाल जुलूस

Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:14 AM IST
विज्ञापन
पेंशन बहाली मंच आज निकालेगा मशाल जुलूस

विज्ञापन
जौनपुर। लोकसभा चुनाव में इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन के बजाय बैलेट पेपर से कराने सहित सात सूत्री मांगों के समर्थन में संविधान बचाओ संघर्ष समिति ने रविवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। अपनी मांग से संबंधित राष्ट्रपति को सबोधित पत्रक अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
पत्रक में कहा गया है कि इंदिरा साहनी बनाम भारत सरकार ने आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीलिंग लगाई है। ऐसे में मौजूदा सरकार सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण कहां से और कैसे देगी यह स्पष्ट नहीं है। इससे एससी, एसटी और ओबीसी का आरक्षण संकट में है। यह भी कहा गया है कि वर्तमान केंद्र सरकार ने आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को 10 फीसदी आरक्षण देकर भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की है। कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश में जो भेदभाव होता है वह वर्ण, जाति और अस्पृश्यता के आधार पर होती है। इस भेदभाव को समाप्त करने के लिए सरकार की कोई योजना नहीं दिख रही है। जबकि जाति और वर्ण के आधार पर भेदभाव को खत्म किया जाना बहुत जरूरी है। इंद्रसेन आदिवासी ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 16(4) में जिस वर्ग को पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं है उन्हें पर्याप्त प्रतिनिधित्व देने के बारे में प्रावधान है। मगर मौजूदा सरकार द्वारा जिनको शिक्षा, नौकरी, राजनीति में अतिरिक्त प्रतिनिधित्व है उन्हें ही आरक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सात्र सूत्री मांगों को लेकर संविधान बचाओ संघर्ष समिति चार चरणों में आंदोलन की तौयारी की है। ओबीसी पर लगाए गए क्रीमी लेयर को हटाने और एससी, एसटी, ओबीसी को आबादी के अनुसार प्रतिनिधित्व दिया जाए। इस मौके पर संगठन की सावित्री देवी, डा. इंद्रजीत आदिवासी, प्रभाकर, राजेश गौतम, मो. ताहिर हुसैन, अर्चना देवी, प्रितम. राय साहब, उदयभान, राम आसरे निषाद, दलजीत समेत अन्य लोग भी मौजूद थे।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन बहाली के लिए मशाल जुलूस आज
जौनपुर। प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को दोपहर दो बजे नखास स्थित नव दुर्गा मंदिर में जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला की अध्यक्षता में हुई । बैठक में 28 जनवरी को पुरानी पेंशन बहाली मंच की ओर आयोजित मशाल जुलूस की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा कि शिक्षक अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जुलूस में प्रतिभाग करें। जुलूस रोडवेज परिसर से ओलंदगंज होते हुए कचहरी परिसर में पहुंचकर सम्पन्न होगा। बैठक में रवि चन्द्र यादव, लाल साहब यादव, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रामदुलार यादव, पद्माकर राय, लक्ष्मी कांत सिंह, शिवेंद्र सिंह रानू, सुनील यादव, संतोष सिंह, राजेश पांडे, दीपक सिंह, शैलेंद्र पाल, मोहम्मद हाशिम, विष्णु तिवारी, दीपमाला, विजयलक्ष्मी सहित जिला कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed