फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रैली निकाल बेटों की भांति बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील

रैली निकाल बेटों की भांति बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील

Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
रैली निकाल बेटों की भांति बेटियों को आगे बढ़ाने की अपील
जौनपुर। राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिले के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों के विद्यालयों में मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान बेटा और बेटी एक समान व बेटी बढ़ेगी, देश बढ़ेगा का नारा लगाते हुए लोगों को जागरूक किया गया। इसके साथ ही बेटा व बेटी में कोई अंतर नहीं समझने व रखने की अपील की गई। वहीं पेंटिंग, रंगोली व स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को बेटियों की सुरक्षा का संकल्प भी दिलाया गया।
विज्ञापन

मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत सुबह आठ बजे प्रभात फेरी निकाली गई। साथ ही लोगों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के तहत संकल्प लिया। साथ ही बालिकाओं को आत्म रक्षा का गुर सिखाया गया। स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली व भाषण आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान सहित अध्यापक सैय्यद सलाहउद्दीन, अनवर, इकबालशहजाद आलम, डॉ. शाहिद अलीम आदि उपस्थित रहे। प्राइमरी विद्यालय हकारी में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली प्रधानाध्यापिका नीशा मिश्रा के नेतृत्व में निकाली गई। इस दौरान लोगों को बेटा व बेटी में कोई अंतर नहीं समझने की अपील की गई।
विज्ञापन

थानागद्दी: केराकत क्षेत्र पंचायत के प्राथमिक विद्यालयों में रैली निकालकर समाज को जागरूक किया गया। ग्राम पंचायत बरामनपुर के प्राथमिक पाठशाला घुनाकापुरा से जागरूकता रैली निकली। रैली के पूर्व शिक्षकों और अभिभावकों संग बच्चों ने बेटी और बेटे एक समान का भाव लेकर संकल्प किया। अध्यापिका रेणुका सिंह ने कहा कि भ्रूण की जांच नहीं कराने व लिंग भेद का भाव भूलाकर असमानता का अंतर मिटाना चाहिए। इसी क्रम में क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भैंसा, भदवार, गोबरा, बरैछाबीर, आसमानपट्टी, बम्मावन, बेहड़ा, बराई और घुड़दौड़ आदि स्कूलों में भी रैली निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसठी: पूर्व माध्यमिक विद्यालय निगोह में बच्चों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ रैली निकाली। रैली निगोह बाजार, कूसा रोड, सोनकर बस्ती, पानी टंकी होते हुए पुन: विद्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली को ग्राम प्रधान धर्मेंद्र सरोज ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शिव प्रकाश सिंह, विमला देवी, राम अवध, विनोद श्रीवास्तव, संगीता देवी, आशीष सिंह, नीलम मौर्या आदि उपस्थित रही।
मछलीशहर: होरिलराव इंटर कॉलेज कुंवरपुर में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत प्रभात फेरी निकाली गई ।इसके बाद लोगों ने शपथ लिया । साथ ही समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया। विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता के बाद स्लोगन, पेंटिंग, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालिकाओं को आत्मरक्षा के गुर भी सिखाया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राम नयन सिंह,प्रवक्ता शिक्षक देवेंद्र नाथ दिक्षित,रवींद्र नाथ शर्मा,धर्म चंद्र गुप्ता,राजेश कुमार, हरीश यादव, जेपी सिंह, नरेंद्र बहादुर सिंह, आशुतोष सिंह, चन्द्रसेन सिंह आदि उपस्थित रहे।
सिकरारा: क्षेत्र के स्कूलों में मंगलवार को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जागरूकता रैली निकालते हुए पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता, वाद विवाद स्लोगन लेखन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए विनीता को पहला,विवेक को दूसरा तथा विनीत कुमार को तीसरा पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक अनिल प्रताप,अकील रहमान,निधि मौर्य,किरन बाला, पूनम सिंह वंदना यादव आदि सक्रिय रहीं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय नट का वीर, ताहिरपुर,शेरवा, हरीरामपुर,चौरा मोहनदास, टिकरी,बघौरा आदि विद्यालयों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
मीरगंज: अभिनव प्राथमिक माडल स्कूल अदारी के बच्चों ने बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के तहत रैली निकाली। यह अदारी बाजार होते हुए सिसवा गांव में पहुंचकर समाप्त हो गई। प्रधानाध्यापक आनन्द प्रकाश सिह, सुनीता देवी, शशिकला तिवारी गफ्फार अली उपस्थित रहे।

गौराबादशाहपुर: पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने जागरूकता रैली निकाला। प्रधान नवीन साहू ने रैली को हरी झण्डी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने ने कहा कि बेटे व बेटियो में अंतर नहीं समझना चाहिए। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका गीता देवी, प्रीति, सोनी, चंद्र प्रकाश व सरिता मौर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed