फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   171 critical booths to be under the protection of Para Military Force and PAC

पैरा मिलिट्री फोर्स और पीएसी की सुरक्षा में रहेंगे 171 क्रिटिकल बूथ

Mon, 02 Nov 2020 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
171 critical booths to be under the protection of Para Military Force and PAC
जौनपुर। मल्हनी विधानसभा उप चुनाव के लिए कड़ी सुरक्षा के बंदोबस्त किए गए हैं। तीन कंपनी अर्ध सैनिक बल और इतनी ही पीएसी के अलावा 3500 पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के 700 जवान बाहर जिले के हैं। 171 क्रिटिकल बूथों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

मल्हनी विधानसभा में 554 बूथों पर मतदान कराया जाएगा। इनमें 171 बूथों को क्रिटिकल की श्रेणी में रखे गए हैं, जहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम होंगे। क्रिटिकल बूथों पर पांच की संख्या में अर्धसैनिक बल और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। अन्य बूथों पर एक दरोगा और दो सिपाही और पीएसी के जवान तैनात रहेंगे। पीएसी और अर्ध सैनिक बल को मिलाकर उड़न दस्ते भी बनाए गए हैं जो हर 15 से 20 मिनट पर बूथों पर चक्रमण करते रहेंगे। एसपी और डीएम खुद क्षेत्र में रहकर पूरी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखेंगे। इनके अलावा दो अपर पुलिस अधीक्षक, नौ सीओ की तैनाती की गई है। इसमें छह सीओ जिले के और तीन बाहर के होंगे। 3500 पुलिस फोर्स में 185 उप निरीक्षक और 241 होमगार्ड बाहर जिले से आए हैं। एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने बताया कि चुनाव के 24 घंटे पहले ही मल्हनी की सीमा को सील कर दिया जाएगा। इसके लिए 21 स्थानों बर बैरियर लगा दिए गए हैं। सभी बैरियर पर दरोगा और चार सिपाही की तैनाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed