फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   17 overloaded truck siezed, fined 8.50 lakhs

17 ओवरलोड ट्रक सीज, वसूला गया 8.50 लाख जुर्माना

Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
17 overloaded truck siezed, fined 8.50 lakhs
जौनपुर। खनन विभाग की ओर से शनिवार की रात अभियान चलाकर 17 ओवर लोड ट्रकों को पकड़कर सीज करते हुए 8.50 लाख रुपया जुर्माना वसूल किया गया। जिले में पहली बार हुई कार्रवाई से खनन व परिवहन माफिया में खलबली मची हुई है। खनन विभाग ने यह कार्रवाई डीएम के निर्देश पर किया है।
विज्ञापन

जनपद में लंबे समय से गिट्टी-बालू के ओवरलोड वाहनों का संचालन हो रहा है। उपसंभागीय परिवहन विभाग के कुछ कर्मचारियों व पुलिस की मिलीभगत से बिचौलिए इन वाहनों को जनपद सीमा से पार कराते हैं। इसकी आड़ में हर माह लाखों रुपये की वसूली की जाती है। जिसे गंभीरता से लेते हुए डीएम ने अभियान चलाने का निर्देश दिया था। जिसके क्रम में खनन अधिकारी विनीत सिंह ने शनिवार की रात ओवर लोड ट्रकों की जांच की। इस दौरान सरायख्वाजा थाने पर छह ट्रकें और पूर्वांचल विश्वविद्यालय पुलिस चौकी पर 11 ट्रकों को पकड़कर खड़ा कराया। उन्होंने बताया कि इन वाहनों पर कार्रवाई से राज्य सरकार को लगभग 8.50 लाख का राजस्व प्राप्त हुआ। इतना ही नहीं, पकड़े गए इन ट्रकों से उपसंभागीय परिवहन विभाग भी लगभग 8.5 लाख रुपये वसूल करेगा। कार्रवाई के लिए संस्तुति की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि ट्रक मालिक या अन्य कोई व्यक्ति अवैध परिवहन व ओवरलोडिग ट्रकों को पास कराने में संलिप्त पाया जाएगा तो उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed