{"_id":"62e578acae2cf5033703e968","slug":"1641-68-lakh-proposal-received-in-district-level-committee-meeting-jaunpur-news-vns6667839117","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय समिति की बैठक में 1641.68 लाख का मिला प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय समिति की बैठक में 1641.68 लाख का मिला प्रस्ताव
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2022-23 में विभाग द्वारा प्राप्त नवीन प्रस्तावों की स्वीकृति के लिएजिला स्तरीय समिति की बैठक जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कमलेश कुमार मौर्य ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए नगर पालिका परिषद क्षेत्र के लिए विधुत विभाग से 1148.18 लाख, राजकीय पालिटेक्टिनिक से 79.26 लाख तथा जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से 414.24 कुल 1641.68 लाख का प्रस्ताव प्राप्त हुया है। जिसकी स्वीकृति जिला स्तरीय समिति ने की।
वर्ष 2022-23 में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम (पीएमजेवीके) योजना के तहत नवीन गाइड लाइन के अनुसार अब 15 किमी रेडीयूज के कैचमेन्ट के अन्तर्गत 25 प्रतिशत या उससे अधिक अल्पसंख्यक आबादी वाले क्षेत्र सम्मिलित किए जा सकते है। शर्त के क्रम में विकास खंड शाहगंज के कुल 41 ग्राम पंचायतों की सूची खण्ड विकास अधिकारी के द्वारा उपलब्ध कराई गई है। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि कैचमेंट एरिया शाहगंज में अपने विभाग से संबंधित औचित्यपूर्ण प्रस्ताव नवीन गाइड लाइन के अनुसार तैयार कर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय को 2 दिवस के अन्दर उपलब्ध करना सुनिश्चित करें, ताकि प्रस्तावों को जिला स्तरीय कमेटी से स्वीकृत के उपरान्त शासन को प्रेषित किया जा सके। बैठक में सांसद सदर के प्रतिनिधि चंद्र भूषण यादव, सीडीओ साईं तेजा सीलम, जिला प्रोबेशन अधिकारी, परियोजना अधिकारी नेडा, जिला सेवायोजन अधिकारी, प्राचार्य पालिटेक्निक, क्रीड़ा विभाग, कृषि विभाग, विद्युत विभाग, जल निगम विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।