{"_id":"5cb23013bdec222dc9131908","slug":"161555181587-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 213 बनाए गए हैं पर्दानशीन बूथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 213 बनाए गए हैं पर्दानशीन बूथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। मुस्लिम महिला मतदाताओं को वोट देने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े। इसके लिए जिले में 213 पर्दानशीन बूथ बनाए गए हैं। इन बूथों को मुस्लिम बाहुल्य इलाके में बनाया गया है। वहीं इन बूथों पर वोट देने के दौरान मुस्लिम महिला मतदाताओं पर दोबारा वोट डालने या फिर दूसरे का वोट डालने की आरोप लगने पर उसकी आसानी से जांच भी हो सकेगी।
चुनाव आयोग द्वारा मुस्लिम बाहुल्य इलाके में पर्दानशीन बूथ बनाने का निर्देश दिया गया है ताकि मुस्लिम महिलाएं आराम से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। इस क्रम में जिले के दो लोकसभा जौनपुर व मछलीशहर सीट पर मुस्लिम महिला मतदाताओं को मतदान करने के लिए 213 पर्दानशीन बूथ बनाए गए हैं जबकि दोनों लोकसभा सीट पर मतदान करने के लिए कुल 3455 बूथ बनाए गए हैं। पर्दानशीन बूथ हर विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं जिसमें बदलापुर विधानसभा में 17, शाहगंज में 47, जौनपुर में नौ, मल्हनी में पांच, मुगराबादशाहपुर में 21, मछलीशहर में 31, मड़ियाहूं में 39, जफराबाद में चार और केराकत विधानसभा में 40 पर्दानशीन बूथ बनाए गए हैं।
जौनपुर। पर्दानशीन बूथों पर मुस्लिम महिला मतदाताओं की जांच करने के लिए एक महिला मतदान कार्मिक रखी जाएंगी। मुस्लिम महिला मतदाता की किसी प्रकार की शिकायत होने पर महिला मतदान कार्मिक उसकी जांच करेंगी।
विज्ञापन
मुस्लिम महिला मतदाताओं को वोट देने में दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए चुनाव आयोग द्वारा पर्दानशीन बूथ बनाने का निर्देश दिया गया है। इसके क्रम में जिले के सभी विधानसभा में कुल 213 पर्दानशीन बूथ बनाए गए हैं। वहीं मुस्लिम महिला वोटरों की जांच के लिए हर बूथ पर एक महिला मतदान कार्मिक रखी जाएगी।
आरपी मिश्र
उप जिला निर्वाचन अधिकारी