फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सद्भावना पुल पर सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़

सद्भावना पुल पर सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़

Sun, 31 Mar 2019 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
सद्भावना पुल पर सेल्फी लेने वालों की उमड़ी भीड़
जौनपुर। मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर प्रशासन गंभीर है। नगर पालिका ने सद्भावना पुल पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया है। जहां शाम के वक्त सेल्फी लेने वालों की भीड़ उमड़ रही है। पिछले चुनाव के आंकड़ों पर गौर करें तो 2017 में सैकड़ों बूथों पर मतदान का प्रतिशत 30 से भी कम रहा है। ऐसे बूथों पर मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए कवायद शुरू हुई है। जिसके तहत खासकर नगर पालिका और नगर पंचायतों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए प्रयास शुरू किया गया है। इसके तहत सद्भावना पुल पर सेल्फी प्वाइंट स्थापित किया गया है। लोहिया पार्क में भी अगले सप्ताह सेल्फी प्वाइंट स्थापित करने की तैयारी है। सद्भावना पुल पर सैकड़ों की संख्या में नए वोटर जुट रहे हैं और सेल्फी लेकर खुशियां मनाने में जुटे हैं। जिले में 18 से 19 वर्ष के तकरीबन 22 हजार वोटरों की संख्या पहुंच गई है। रविवार को छुट्टी होने की वजह से गोमती नदी के सद्भावना पुल पर सेल्फी ले रहे रागिनी, गर्विता ने बताया कि पहली बार उन्हें मतदान करने का अवसर मिला है। मेरा वोट मेरी ताकत प्वाइंट पर उन्हें सेल्फी लेकर अच्छा लग रहा है। इसे वह सोशल मीडिया शेयर करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed