{"_id":"5c97ca75bdec2214074bf959","slug":"161553451637-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण से सिमट रहा नालों का दायरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण से सिमट रहा नालों का दायरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में पानी निकासी के लिए बने नालों पर इमारतें खड़ी हो गई हैं। किसी ने नालों पर पिलर ढालकर मकान बनवा लिया तो कहीं नालों को पाटकर निर्माण करा लिया गया है। अतिक्रमण के चलते नालों का दायरा लगातार सिमट रहा लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। अफसरों की यह चुप्पी शहर के लिए मुसीबत बन सकती है। नालों पर अतिक्रमण के चलते सफाई भी ठीक से नहीं हो पा रही है।
करीब तीन लाख की आबादी वाले इस शहर में वाजिदपुर से होकर गोमती नदी में मिलने वाला भैंसा नाला हो या फिर बदलापुर पड़ाव के पास, मखदूमशाह अढन समेत कई अन्य स्थानों पर भी नालों पर इमारतें खड़ी कर ली गई हैं। बिना नक्शा पास कराए ही लोग निर्माण कराते रहे और जिम्मेदार इससे बेखबर रहे। नालों से अतिक्रमण हटाने के लिए वर्ष 2007 में अभियान चला जरूर लेकिन रसूखदार लोगों के दबाव में अभियान ठप हो गया। उसके बाद से नालों पर निर्माण जरूर हुए लेकिन अतिक्रमण हटवाने की जहमत कभी किसी ने नहीं उठाई। शहर के मखदूम शाह अढन वार्ड, नासीरिया मदरसा पानदरीबा मार्ग, कल्लू इमामबाड़ा से पानदरीबा मार्ग, मखदूम शाह अढन से ताड़तला मार्ग, शिया कालेज के पीछे ढालगर टोला मार्ग, ख्वाजगी टोला काली मंदिर गली समेत कई अन्य प्रमुख नालों पर भी अतिक्रमण कर लिया गया है। अतिक्रमण के चलते नालों की सफाई में भी दिक्कत होती है। सफाई के लिए सफाई कर्मियों नाले में उतरने के सिवाय कोई दूसरा माध्यम नहीं होता। शहर के बीच के रिहायशी क्षेत्र से गुजरने वाले नालों पर क्षेत्रीय लोगों ने कब्जा जमाया हुआ है।
नालों पर अतिक्रमण का मामला जानकारी में है। अतिक्रमण हटवाने के लिए राजस्व विभाग की टीम के साथ मिलकर अभियान चलाया जाएगा। जहां भी नाला क्षेत्र में निर्माण किया गया है उसे ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
कृष्ण चंद्र
अधिशासी अधिकारी नगरपालिका परिषद जौनपुर