{"_id":"5c437215bdec224d04452d72","slug":"161547923989-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुचि के अनुसार मेहनत कर,लक्ष्य करें प्राप्त-एंटोनी रोडरिक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुचि के अनुसार मेहनत कर,लक्ष्य करें प्राप्त-एंटोनी रोडरिक्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शाहगंज। छात्र- छात्राओं से ही कालेज का सम्मान बढ़ता है। आप सब जहां पर भी रहे। कालेज में मिले शिष्टाचार, अनुशासन व शिक्षा का
इस्तेमाल करते हुए अपनी रुचि के अनुसार काम करें। सफलता जरूर मिलेगी। यह बात शनिवार को सेंट थामस इंटर कालेज में आयोजित विदाई समारोह में प्रधानाचार्य एंटोनी रोडरिक्स ने कही।
उन्होंने छात्र-छात्राओं के साथ कुछ यादों को साझा किया। शुरुआत में रुपांशी व प्रियदर्शनी ने प्रार्थना व नृत्य और कक्षा 11 की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर किया। अध्यापक साइमन पीटर ने भूली बिसरी यादें , संध्या विश्वकर्मा ने एकल नृत्य, रितिक राव ने संबोधन, शाहनवाज ने एकल गान, अनुराग कुमार के अलावां अन्य छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। समारोह का समापन 12 के छात्र-छात्राओं पर आशीर्वाद स्वरुप अध्यापकों ने पुष्प वर्षा कर किया। इसके बाद सभी की आंखे नम हो गई। समारोह का संचालन छात्रा खुशी अग्रहरि व आभार प्रदर्शन कॉलेज के उप प्रधानाचार्य सोनू ने किया। इस अवसर पर बीपी जान, जय प्रकाश शुक्ला , उत्सव मौर्य, अजय कुमार सिंह, समरजीत मसीह, अनुराग मिश्र, अनिल सिंह, अजय सिंह सहित अध्यापक व अभिभावक उपस्थित रहे।