फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   खुले में मांस की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खुले में मांस की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Wed, 26 Dec 2018 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 26 Dec 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खुले में मांस की बिक्री पर रोक के लिए एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मछलीशहर(जौनपुर)। हिंदूवादी संगठनों ने तहसील क्षेत्र की बाजारों और सड़क के किनारे खुले में मांस की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने बुधवार को उपजिलाधिकारी जेएन सचान को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

बजरंग दल, विश्व हिंदू परिषद आदि संगठनों के पदाधिकारियों ने एसडीएम से मुलाकात की। उनसे कहा कि इलाके में खुले में मांस की बिक्री की जा रही है। इससे तमाम लोगों के भावनाओं को ठेस लगती है। बाजार आने जाने वाले लोगों को मुंह ढककर चलना पड़ रहा है। पुरानी अस्पताल के सामने सहित कई सार्वजनिक स्थलों पर सड़कों की पटरियों पर खुलेआम मांस व मछली की बिक्री की जा रही है। इसके कारण नगर में गंदगी भी फैल रही है। कई बार नगर पंचायत अतिक्रमण हटवाने का प्रयास भी किया लेकिन फिर बिक्री शुरू हो गई। ज्ञापन देकर इस पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में बजरंग दल के विभाग संयोजक राज कुमार पटवा, नगर संयोजक रंजीत पाठक, अशोक गुप्ता, वीरेंद्र मौर्य, कुशल गुप्ता, अरविन्द मौर्य, विवेक विश्वकर्मा, संतोष यादव, संतोष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed