फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   1.61 crore ballot papers received for Panchayat elections 2026

Jaunpur News: पंचायत चुनाव 2026 के लिए आए 1.61 करोड़ मतपत्र

Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
1.61 crore ballot papers received for Panchayat elections 2026
जौनपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। एक तरफ मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चल रहा है तो दूसरी तरफ छपाई के बाद मतपत्र जिले में पहुंच चुके हैं।
विज्ञापन

चुनाव आयोग की तरफ से चार रंगों में जिले में 1 करोड़ 61 लाख 76 हजार मतपत्र प्राप्त हो चुके हैं। इसे कड़ी सुरक्षा के बीच कृषि भवन के हाॅल में डबल लॉक में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन

जिले में 5091 बूथ हैं और 36 लाख 19 हजार 957 मतदाता हैं। इसमें सदस्य ग्राम पंचायत के सफेद मतपत्र का प्रयोग किया जाएगा। इसके मतपत्रों की संख्या 20 लाख 60 हजार 200 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं ग्राम प्रधान के हरे रंग के मतपत्र कुल 47 लाख चार हजार 300 मतपत्र पहुंचे। इसके अलावा क्षेत्र पंचायत सदस्य का मतपत्र नीला होगा। इसके लिए 45 लाख 62 हजार 100 मतपत्र होंगे। वहीं, जिला पंचायत सदस्य का मतपत्र गुलाबी रंग का होगा, इसके लिए 48 लाख 49 हजार 400 मतपत्र प्राप्त हुए।
इन मतपत्रों में चार चिन्ह, छह चिन्ह, नौ चिन्ह, 12 चिन्ह वाले मतपत्र हैं। इन मतपत्रों को कैपिटल बिजनेस नई दिल्ली की तरफ से छपाई कर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed