फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   16 corona infected including wife of former MP in one day

एक दिन में पूर्व सांसद की पत्नी समेत 16 कोरोना संक्रमित

Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
16 corona infected including wife of former MP in one day
जौनपुर। कोरोना के मामले पिछले तीन दिन से तेजी से बढ़ रहे हैं। बृहस्पतिवार को पूर्व सांसद केपी सिंह की पत्नी समेत अलग-अलग इलाकों से कुल 16 केस सामने आए हैं, जबकि एक दिन पहले छह मरीज थे। इस तरह एक्टिव केस की संख्या 22 पहुंच गई है।
विज्ञापन

पूर्व सांसद केपी सिंह ने बताया कि वह दिल्ली में हैं, जबकि उनकी पत्नी रीना लखनऊ में हैं। पत्नी को एक दिन पहले हल्का बुखार आया था। जिस पर उन्होंने चेक कराया तो कोरोना की रिपोर्ट पाजीटिव आई। घर से काफी दिन पहले ही वे लखनऊ भाई के घर गई थी। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इसके अलावा महराजगंज, करंजाकला ब्लाक में दो-दो, जलालपुर, रामनगर और सिरकोनी ब्लाक इलाके में एक-एक मरीज तथा सर्वाधिक मरीज सुजानगंज ब्लाक क्षेत्र में 5 मिले हैं। इसके पहले अलग-अलग इलाकों में 6 केस मिले थे।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में तैयार होगा 100 बेड
जौनपुर। कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी अजय साहनी मेडिकल कॉलेज सिद्दीकपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संबंधित जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि मेडिकल कॉलेज में 100 बेड तैयार किए जाएं। ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन की सप्लाई बेड तक सुनिश्चित की जाए। इस दौरान उन्होंने मेडिकल कालेज के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed