फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अस्पताल के प्रसाधन कक्षों में ताला लगा देख जताई नाराजगी

अस्पताल के प्रसाधन कक्षों में ताला लगा देख जताई नाराजगी

Sat, 22 Jun 2019 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल के प्रसाधन कक्षों में ताला लगा देख जताई नाराजगी

विज्ञापन
केराकत। जिले के नोडल अधिकारी व राजस्व विभाग के सचिव जीएस प्रियदर्शी ने शुक्रवार को मुफ्तीगंज ब्लाक के कुंडी गांव के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चौपाल लगाई। उन्होंने ग्रामीणों की समस्या सुनी और योजनाओं की जानकारी ली। लोगों ने बिजली बिल में मनमानी की शिकायत की तो उन्होंने उपखंड अधिकारी और बिलिंग एजेंसी खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। दस महिलाओं को गैस कनेक्शन दिया गया लेकिन सचिव के जाते ही चूल्हा छीन लिया गया, जिस पर हंगामा हुआ।
उन्होंने उज्ज्वला, सौभाग्य, प्रधानमंत्री आवास, पेंशन, स्वास्थ्य, पेयजल आदि योजनाओं के बारे में सवाल पूछे। गांव वालों ने कहा कि हर महीने बिल नहीं आता है। एक बार में ही मनमाने तरीके से बिल भेज दिया जाता है। शिकायत करने पर सुनवाई नहीं होती। इस पर सचिव ने एसडीओ मुर्तजाबाद आलोक उपाध्याय एवं बिलिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश अधिशासी अभियंता को दिया। बीडीओ से कहा कि वे इसकी रिपोर्ट दें कि बिजली कितने घंटे आती है। डीएसओ जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह ने बताया उज्ज्वला योजना मेें 164 परिवारों को रसोई गैस कनेक्शन और सौभाग्य योजना के तहत 35 परिवार को बिजली मुहैया कराई गई है। 38 परिवारों का बीमा किया गया है। समाज कल्याण अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि 23 को विधवा, 19 व्यक्तियों को वृद्धवस्था पेंशन दी जा रही है। 64 नये पेंशन कती स्वीकृति की गयी है और 48 नये लाभार्थियों को चिह्नित किया गया है। मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, जिला विकास अधिकारी दयाराम, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

उन्होंने 10 महिलाओं को रसोई गैस सिलिंडर दिया गया। महामृत्युंजय गैस वितरण एजेंसी के कर्मचारी ने गैस सिलेंडर छी न लिया। कहा कि सिलेंडर व चूल्हा दिखाने के लिए लाए थे। गैस कनेक्शन भी स्वीकृत नहीं हुआ है। लेना है तो 1300 रूपये दो। इस पर महिलाओं हंगामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज का बजट 700 करोड़ हुआ
करंजाकला। जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने राजकीय मेडिकल कालेज सिद्दीकपुर का निर्माण कार्य देखा। उन्होंने कहा कि इसका बजट 700 करोड़ रुपये कर दिया गया है। निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताी और कहा कि कताई मिल की पुरानी मशीनों की नीलामी के लिए प्रमुख सचिव हथकरघा पत्र भेजा जाए। मेडिकल कॉलेज का निर्माण कताई मिल में ही किया जा रहा है। सहायक अभियंता राजकीय निर्माण निगम जयराम यादव से कहा कि निर्माण कार्य व्यवस्थित तरीके से करें। जिलाधिकारी ने निर्माण में आने वाले बाधाओ को दूर करने को कहा।


अस्पताल के टायलेट में ताला देख हुए खफा
केराकत। जिले के नोडल अधिकारी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज का निरीक्षण किया। अस्पताल के टायलेट में ताला लगा देखकर नाराजगी जताई और ताला खोलवा दिया। वार्ड में बेड पर महिला रोगी को भर्ती देखकर चिकित्सालय अधीक्षक डा. श्रवण कुमार को फटकार लगाई और कहा कि अस्पतालों में तीमारदारों के लिए बेंच लगवाई जाए और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी, सीएमओ डा. रामजी पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed