फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि में शुरू होगा बीकाम (आनर्स) और बीसीए पाठ्यक्रम

पूविवि में शुरू होगा बीकाम (आनर्स) और बीसीए पाठ्यक्रम

Tue, 28 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
पूविवि में शुरू होगा बीकाम (आनर्स) और बीसीए पाठ्यक्रम
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में नए सत्र से बीकाम (आनर्स) और बीसीए की पढाई शुरू होगी। बीकाम और बीसीए पाठ्यक्रम के संचालन के लिए खाका तैयार हो गया है। बीसीए एवं एमए गणित में इच्छुक विद्यार्थी 10 जून तक सीधे प्रवेश ले सकते है। विवि परिसर में संचालित अन्य पाठ्यक्रम में सत्र 2019 -20 में प्रवेश के लिए आनलाइन आवेदन करने की तिथि 31 मई से बढ़ा कर आठ जून कर दी गई है।
विज्ञापन

प्रोफेसर राजेंद्र सिंह रज्जू भैया इंस्टीट्यूट आफ फिजिकल साइंस फार स्टडी एंड रिसर्च में एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी एवं एमए मैथमेटिक्स, एमएससी अप्लाइड जियोलाजी और फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज के अंतर्गत बीकाम (आनर्स) पाठ्यक्रम और बीए एलएलबी (आनर्स) पंचवर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स में प्रवेश के लिए विद्यार्थी आवेदन कर सकते है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के विज्ञान संकाय में एमएससी बायो टेक्नोल़ाजी, एमएससी माइक्रोबायोलाजी, एमएससी बायोकेमेस्ट्री, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, प्रबंध अध्ययन संकाय के एमबीए, एमबीए बिजनेस इकोनामिक्स, एमबीए एचआरडी, एमबीए फाइनेंस एंड कंट्रोल, एमबीए ई-कामर्स, एमबीए एग्रीबिजनेस, इंजीनियरिंग संकाय में एमसीए, बीसीए और अनुप्रयुक्त सामाजिक विज्ञान संकाय में एमए जनसंचार एवं पत्रकारिता ,एमए एवं एमएससी व्यावहारिक मनोविज्ञान विषयों में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इन विषयों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए समिति का गठन किया गया है। जिसके संयोजक डा. राजकुमार बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि बढ़ाकर 8 जून कर दी गई है। प्रवेश परीक्षा 11 एवं 12 जून को होगी। प्रवेश परीक्षा में सफल परीक्षार्थियों का प्रवेश 1 से 5 के बीच होगा। उन्होंने बताया कि सामान्य और पिछड़ी जाति के परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 500 और एससी एसटी के के लिए शुल्क ढाई सौ रुपये रखा गया है। आवेदन की पूरी सूचना विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि व्यावहारिक मनोविज्ञान परास्नातक विषय में विज्ञान विषय से स्नातक विद्यार्थियों को एमएससी की डिग्री दी जाएगी। ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने बीए गणित विषय के साथ पास किया है वह एमए गणित पाठ्यक्रम में सीधे प्रवेश ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed