फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लाखों की आय देने वाले रोडवेज डिपो पर यात्री सुविधाएं नदारद

लाखों की आय देने वाले रोडवेज डिपो पर यात्री सुविधाएं नदारद

Tue, 28 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
लाखों की आय देने वाले रोडवेज डिपो पर यात्री सुविधाएं नदारद
जौनपुर। प्रति दिन 93 बसों के माध्यम से नौ से दस लाख रुपये की इनकम देने वाले जौनपुर रोडवेज डिपो परिसर में यात्री सुविधाएं नदारद है। जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों को बैठने की पर्याप्त सुविधाएं नहीं है जिससे यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करने को विवश हैं। हैंडपंप व शौचालय की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

जौनपुर रोडवेज डिपो से कुल 93 बसों का संचालन कानपुर, गोरखपुर, आजमगढ़, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी व मिर्जापुुर आदि स्थानों के लिए किया जाता है। इन बसों से प्रतिदिन तकरीबन 15 हजार यात्री यात्रा करते हैं। जिसके कारण प्रतिदिन नौ लाख से अधिक की आय रोडवेज को होती है। बावजूद इसके यात्री सुविधाओं की बात करें तो डिपो परिसर में यात्री सुविधाएं नहीं के बराबर है। परिसर में मात्र तीन से चार बेंच ही लगे हैं जबकि यात्रियों की संख्या अधिक है। पचास यात्रियों तक के लिए बैठने की पर्याप्त नहीं है। वहीं बसें भी रोडवेज के सामने से ही चली जाती हैं जिससे यात्री चिलचिलाती धूप में खड़े होकर बसों का इंतजार करते हैं। परिसर में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। पानी पीने के लिए एक भी हैंडपंप नहीं है। यात्री पानी खरीद कर पी रहे हैं। यहां एक भी शौचालय नहीं है जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


जौनपुर। यात्रियों की सुविधाओं के मद्देनजर रोडवेज डिपो का नया भवन बनाने के लिए तीन करोड़ 16 लाख रुपये पास हुआ था। नया भवन भी बनकर तैयार हो गया है। इस भवन में परिवहन विभाग काम भी शुरू कर दिया है। बसों के खड़ा होने का लिखित बोर्ड नहीं लगा है। जिससे बसें बाहर से चली जाती हैं। जिसकी जानकारी यात्रियों को नहीं हो पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोडवेज का भवन बनकर तैयार हो गया है। लेकिन अभी हैंडओवर नहीं हो सका है। शीघ्र ही यात्रियों के लिए मुकम्मल व्यवस्थाएं उपलब्ध हो जाएंगी। इसके लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
केशरी नंदन चौधरी
एआरएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed