{"_id":"5ce43fcfbdec22074407e513","slug":"1558462467470-jaunpur-news151","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"डार्क जोन ब्लॉक में खोदे जाएंगे 70 तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डार्क जोन ब्लॉक में खोदे जाएंगे 70 तालाब
Wed, 22 May 2019 11:25 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर जिले के डार्क जोन ब्लाकों में लगातार गिर रहे जलस्तर को उपर उठाने के लिए चालू वित्तीय वर्ष में 70 तालाब खोदे जाएंगे। तालाब खोदवाने के इच्छुक किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा। इच्छुक किसान 30 मई तक अपना प्रार्थना पत्र भूमि सरंक्षण अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
लगातार गिर रहे जलस्तर ऊपर उठ सके, किसान आसानी से खेतों की सिंचाई कर सकें और मत्स्य पालन व पौध रोपण कर आर्थिक लाभ उठा सकें, इसके मद्देनजर सरकार द्वारा खेत तालाब योजना का संचालन किया गया है।
विज्ञापन
इसमें डार्क जोन वाले ब्लाकों के किसानों के यहां तालाब खुदवाने का प्रावधान है। एक ब्लाक में सिर्फ पांच तालाब खोदे जाने का लक्ष्य है। वहीं तालाब खोदने के लिए किसानों का चयन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाना है।
विज्ञापन
इसके तहत चालू वित्तीय में जिले में कुल 70 तालाब खोदे जाने का लक्ष्य है। तालाब निर्माण कराने के लिए भूमि संरक्षण विभाग भी तैयारी शुरू कर दिया है। जिले के 21 ब्लाकों में से 14 ब्लाक डार्क जोन हैं। इसमें बदलापुर, महराजगंज, करंजाकला, केराकत, मुफ्तीगंज, सिकरारा, सिरकोनी, बक्शा, डोभी, बरसठी, धर्मापुर, मड़ियाहूं, रामनगर व रामपुर हैं। इन ब्लाकों के उक्त योजना के तहत तालाब खुदवाने के इच्छुक किसान अपना प्रार्थना पत्र निर्धारित समय के अंदर भूमि संरक्षण अधिकारी कार्यालय में जाम कर सकते हैं।