फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान प्रेमवश भक्तों को देते हैं दर्शन

भगवान प्रेमवश भक्तों को देते हैं दर्शन

Wed, 12 Dec 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
भगवान प्रेमवश भक्तों को देते हैं दर्शन
मछलीशहर। क्षेत्र के बटनहित गांव में चल रही श्रीमद्भावत कथा में चौथे दिन अयोध्या के संत स्वामी मनीष शरण महाराज ने भगवान और भक्त के संबंध की प्रगाढ़ता का बखान किया। कहा कि अपने भक्तों की रक्षा के लिए परमात्मा किसी भी रूप को धारण कर तत्काल पहुंच जाते हैं। प्रेम के वशीभूत होकर प्रभु अपने भक्त को दर्शन देते हैं। उन्होंने प्रह्लाद के माध्यम से भक्ति के प्रभाव का बखान किया। कहा कि दैत्यराज हिरण्यकश्यप ने हर तरह के हथकंडे अपनाए लेकिन भक्त प्रह्लाद को डिगा नहीं सका। क्षेत्र के बटनहित गांव में चल रही श्रीमद्भावत कथा के चौथे दिन उन्होंने प्रह्लाद की भक्ति को रेखांकित किया। कहा कि हिरण्यकश्यप प्रह्लाद का बाल बांका नहीं कर सका। अपने भक्त को संकट में देखकर भगवान नृसिंह के रूप में प्रकट होते हैं और हिरण्यकश्यप का वध कर देते हैं। भक्त् प्रह्लाद के चरित्र से हमें शिक्षा लेनी चाहिए। भगवान पर पूर्ण विश्वास करना चाहिए। भक्तों का अगाध प्रेम और अटूट विश्वास भगवान को किसी भी रूप में आने को विवश कर देता है। इस मौके पर राधेश्याम पांडेय, संजय शुक्ला, पं. सुरेश दुबे और आशीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed