फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भाजपा ने पद यात्रा निकालकर योजनाओं की दी जानकारी

भाजपा ने पद यात्रा निकालकर योजनाओं की दी जानकारी

Thu, 13 Dec 2018 12:20 AM IST
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
भाजपा ने पद यात्रा निकालकर योजनाओं की दी जानकारी
जौनपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जगह-जगह पद यात्रा निकालकर ग्रामीणों को केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही दोनों सरकारों की उपलब्धियों का बखान किया। नेवढियां, बक्शा और मुगराबादशाहपुर में पद यात्रा निकाली गई। ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शहर के रुहट्टा में पदयात्रा निकाली गई। उनके साथ अभियान में सुधांशु सिंह, रिंकू सिंह, सुरेंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे। नेवढ़िया क्षेत्र के मंडल रामनगर के गोपालापुर, दुबान, बंशगोतान, धरमपुर में पदयात्रा निकाल कर घर-घर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। इसमें मंडल अध्यक्ष बांकेलाल बिंद, सेक्टर संयोजक अभिमन्यु पटेल, मंडल महामंत्री राजेश सिंह, संजय जायसवाल, राजेश दुबे, आलोक सिंह आदि शामिल थे। बक्शा के नौपेड़वा स्थित पेट्रोल पंप से आयतरजा खान के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बक्शा विकास खंड के उटरू कला, उटरू खुर्द एवं गड़ासेनी गांव में पदयात्रा निकाली। इसमें मंडल अध्यक्ष अरुण उपाध्याय, आयतरजा खान, डॉ. सुरेश पाल, विपिन पांडेय, धर्मराज तिवारी, साजन पांडेय, अजय सिंह, प्रेम सरोज, अली अकबर, बनारसी, राजेश गुप्ता एवं सतीश शामिल थे। उधर, अर्धपुर गांव में शैलेंद्र दूबे, सूर्यप्रकाश चौबे, पप्पू गुप्ता, मुकेश दूबे, कृष्णकांत पाण्डेय आदि ने पदयात्रा निकाली। मुंगराबादशाहपुर के मंडल पंवारा में ग्राम सभा सरोखनपुर में जिला अध्यक्ष भाजपा सुशील कुमार उपाध्याय ने जन चौपाल लगाकर लोगों को केंद्र सरकार व प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके सतीश चंद्र दुबे, चंद्रमणि तिवारी, देवेंद्र प्रताप सिंह, जिला संयोजक अतुल कुमार, अजय कुमार दुबे, राजकुमार दुबे, ग्राम प्रधान संगीता चौहान आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed