{"_id":"5c1152a1bdec2241b7710831","slug":"154463917615-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधुनिक तकनीक से खेती करने की दी गई जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक तकनीक से खेती करने की दी गई जानकारी
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
धर्मापुर। विकास खंड के गोपालपुर ग्राम में बुधवार को चार दिवसीय द मिलियन फार्मर्स स्कूल (किसान पाठशाला) का शुभारंभ हुआ।जिसमें किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती करने और अच्छा पैदावार करने सहित जैविक खादों का प्रयोग करने आदि की जानकारी दी गई। किसान पाठशाला का उद्घाटन धर्मापुर की ब्लाक प्रमुख संगीता सिंह ने किया। कृषि उपनिदेशक जयप्रकाश ने 15 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरित किया। ट्रेनर कृषि तकनीकी सहायक ज्ञानेश्वर मिश्र ने किसानों को आधुनिक तकनीक से खेती की जानकारी देते हुए कहा कि इससे किसान अपनी आय को बढ़ा सकता है। इस अवसर पर राजेश राय, शेख मुर्तजा, वीरेंद्र कुमार, कैलाश मौर्य, ओमप्रकाश राय, गौरीशंकर मिश्र, रामप्यारे यादव आदि उपस्थित रहे।